Optical Illusion: झगड़ा कर रही महिलाओं की इन दो तस्वीरों में है 3 अंतर, क्या 15 सेकंड में खोज पाएंगे आप?

आपका दिमाग और आंखें कितनी तेज हैं यह बात पता लगाने के लिए ऑप्टिकल इल्यूजन जैसे गेम्स काफी बढ़िया होते हैं। अगर आप भी ये मानते हैं कि आपकी तेज नजरों से कुछ छिप नहीं सकता है तो आज का हमारा यह चैलेंज बस आप ही के लिए है। यहां आपको लड़ाई कर रही महिलाओं की इन दो तस्वीरों में छिपे 3 अंतर को 15 सेकंड में ढूंढकर निकालना है।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Publish:Tue, 02 Apr 2024 07:54 PM (IST) Updated:Tue, 02 Apr 2024 07:54 PM (IST)
Optical Illusion: झगड़ा कर रही महिलाओं की इन दो तस्वीरों में है 3 अंतर, क्या 15 सेकंड में खोज पाएंगे आप?
Optical Illusion: झगड़ा कर रही महिलाओं की इन दो तस्वीरों में है 3 अंतर

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन एक ऐसी गेम है, जिससे दिमाग को तेज और एक्टिव बनाया जा सकता है। आज के चैलेंज में हम आपके लड़ाई कर रही दो महिलाओं की ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसका जवाब ढूंढने में आपके भी पसीने छूटने वाले हैं। आइए देख लीजिए आज का दिलचस्प चैलेंज। इसे पूरा करने के लिए आपको मिलेंगे सिर्फ 15 सेकंड।

15 सेकंड में खोजिए '3 अंतर'

आज के चैलेंज का सही जवाब ढूंढने में भले ही आपको थोड़ी मुश्किल हो, लेकिन यकीन मानिए इस दौरान मजा भी खूब आने वाला है। आपके सामने दो महिलाओं की तस्वीरे हैं, जिनमें वे लड़ाई करती हुई दिखाई दे रही हैं। देखने में मालूम पड़ रहा है कि दोनों में से कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है।

अच्छी-अच्छी आंखें भी इस तस्वीर को देखकर धोखा खा सकती हैं, क्योंकि ये दोनों तस्वीरें एक सी नहीं हैं। जी हां, इनमें 3 अंतर हैं, इन्हीं को आपको 15 सेकंड में ढूंढकर साबित करना है अपना तेज दिमाग। तो चलिए अब ध्यान से देख लीजिए दोनों तस्वीरें।

अगर आप भी छोटी-छोटी बारीकियों को पकड़ लेते हैं, तो इसे हल करने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसका जवाब आपको 15 का वक्त मिलेगा। देख ली आपने तस्वीर? तो चलिए आपका समय शुरू होता है अब।

15, 14, 13, 12 11, 10, 9, 8, 7, 6, 5, 4, 3, 2 और 1. बस अब रुक जाइए।

आप दिए गए वक्त में ढूंढ पाए, इन तस्वीरों के बीच के तीन फर्क को बधाई हो। अगर आप नहीं जान पाए, इसका जवाब तो भी कोई बात नहीं, हम आपको यहां इसका सही जवाब भी बताएंगे।

ये रहे '3 अंतर'

यहां नीचे दी गई तस्वीर में आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब देख सकते हैं।

Image Source: jagranjosh.com

chat bot
आपका साथी