Optical Illusion: गोलकीपिंग कर रहे बच्चे की इन दो तस्वीरों में हैं 3 अंतर, क्या 10 सेकंड में खोज सकते हैं आप?

सेहतमंद रहने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज की जाती हैं ऐसे में दिमाग को हेल्दी रखने के लिए इसकी कसरत भी जरूरी है। इसमें आपकी मदद करते हैं ऑप्टिकल इल्यूजन जैसे गेम्स। ऐसे में आज हम आपके लिए बेहद दिलचस्प चैलेंज लेकर आए हैं। मुमकिन है कि इसे हल करने में आपके पसीने भी छूट जाएं। आइए देख लीजिए क्या है आज का मजेदार चैलेंज।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Publish:Tue, 19 Mar 2024 08:51 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2024 08:51 PM (IST)
Optical Illusion: गोलकीपिंग कर रहे बच्चे की इन दो तस्वीरों में हैं 3 अंतर, क्या 10 सेकंड में खोज सकते हैं आप?
Optical Illusion: गोलकीपिंग कर रहे बच्चे की इन दो तस्वीरों में खोजिए 3 अंतर

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: क्या आप भी अपने दिमाग को सबसे तेज मानते हैं, या फिर आपका मानना है कि आपकी पैनी नजरों से कुछ छिप नहीं सकता है? अगर हां, तो आप ही के लिए है आज का यह चैलेंज। इसे हल करने के लिए आपको मिलेगा, सिर्फ 10 सेकंड का समय। आइए देख लीजिए चैलेंज।

10 सेकंड में खोजिए '3 अंतर'

ऑप्टिकल इल्यूजन का जो चैलेंज हम आपके लिए लेकर आए हैं, वह काफी मजेदार है। भले ही इसका जवाब खोजने में आपको थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़े, लेकिन ये बात पक्की है कि इसका जवाब खोजने में आपको मजा काफी आने वाला है। आपके सामने गोलकीपिंग कर रहे बच्चे की दो तस्वीरें हैं।

पहली नजर में इस तस्वीर को देखने के बाद अच्छी-अच्छी आंखें भी धोखा खाने पर मजबूर हो जाएंगी। बता दें, कि इन दोनों फोटोज में 3 अंतर छिपे हुए हैं। इन्हीं को 10 सेकंड में खोजकर निकालना आपका आज का चैलेंज है। तो चलिए ध्यान से देख लीजिए ये दोनों तस्वीरे, आपका समय शुरू होता है अब। 10, 9, 8, 7, 6, 5, 4, 3 ,2 और 1.

इन दोनों तस्वीरों में छिपे तीन अंतर को आपने दिए गए समय में ढूंढ लिया, तो बधाई हो। अगर आप नहीं ढूंढ पाए इन तस्वीरों के बीच छिपे तीन फर्क, तो भी कोई बात नहीं। चलिए हम आपको इसका जवाब नीचे एक तस्वीर के द्वारा बताते हैं।

ये हैं 3 अंतर

नीचे दी गई तस्वीर में आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब देख सकते हैं।

Image Source: jagranjosh.com

chat bot
आपका साथी