Optical Illusion: सुनसान रास्ते पर अकेले चल रहा है आदमी हो सकता है भेड़िए का शिकार, क्या आपको नजर आया?

Optical Illusion ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग को बूस्ट करने और नजरों की क्षमता को चेक करने का एक शानदार तरीका है। अगर आपने कभी ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व नहीं किया है तो आज का यह चैलेंज आपके लिए ही है।

By Ritu ShawEdited By: Publish:Fri, 09 Jun 2023 01:23 PM (IST) Updated:Fri, 09 Jun 2023 01:23 PM (IST)
Optical Illusion: सुनसान रास्ते पर अकेले चल रहा है आदमी हो सकता है भेड़िए का शिकार, क्या आपको नजर आया?
तस्वीर में छिपे भेड़िए को 10 सेकेंड्स में ढूंढकर बताएं

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: दिमाग और नजर को एकसाथ चैलेंज का शानदार तरीका है ऑप्टिकल इल्यूजन, जिसे ऑनलाइन वर्ल्ड में काफी पसंद किया जा रहा है। दिमाग को उलझाने और नजरों को भ्रमित करने वाले इस गेम में आपको एक तस्वीर दी जाती है, जिसमें कुछ राज छिपे होते हैं और इन्हीं को आपको ढूंढना होता है। इस चैलेंज को पूरा करने में जहां कुछ विफल हो जाते हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे पूरा कर पाते हैं।

यह एक ऐसा गेम है जिसे खाली समय में करने से न केवल आपका मनोरंजन होता है, बल्कि आपका माइंड क्रिएटिव और प्रोडक्टिव भी होता है। इस गेम की एक और अच्छी बात यह है कि आप इसे अपने परिवार के साथ मिलकर भी खेल सकते हैं। हालांकि, इस गेम के कुछ नियम है और इनके तहत ही आपको इसे पूरा करना होता है। दरअसल, ऑप्टिकल इल्यूजन में दी गई तस्वीर में आपसे जो भी चैलेंज पूछा जाता है उसका जवाब देने के लिए आपको एक निर्धारित समय सीमा दी जाती है और इसके अंदर ही आपको सवाल का जवाब देना होता है। तो चलिए देखते हैं कि आज के चैलेंज में आपके लिए क्या है।

नीचे दी गई तस्वीर में आपको एक सुनसान पहाड़ी रास्ता नजरा रहा होगा, जिसके ऊपर बर्फ की चादर बिछी हुई है। इसके अलावा एक व्यक्ति इस रास्ते पर अकेला चलता हुआ देखा जा सकता है। आपका चैलेंज यह है कि इस तस्वीर में भेड़िया छिपा बैठा है और आपको उसे 10 सेकेंड्स में ढूंढकर निकालना है। क्या आप इसके लिए तैयार हैं? तो चलिए शुरू करते हैं।

भेड़िया काफी चालाक और खतरनाक जानवर होता है। ऐसे में इस रास्ते पर अकेले चल रहे आदमी पर वह भेड़िया कभी भी हमला कर सकता है। इसलिए आपको उसे ढूंढ निकालना है। क्या आपको भेड़िया दिखा? तस्वीर को गौर से देखें भेड़िया यहीं कहीं हो सकता है।

जल्दी करें समय खत्म हो रहा है...

10..9..8..7..6..5..4..3..2..1

क्या आपको भेड़िया नजर आया?

आपका समय पूरा होता है।

अगर आपने इस जंगल में छिपे भेड़िये को 10 सेकेंड्स में ढूंढ लिया है, मुबारक हो!

जो लोग आज का चैलेंज पूरा नहीं कर सके हैं, वो निराश न हों हम उनके लिए अगली बार एक और नया चैलेंज लेकर लौटेंगे।

आज के चैलेंज का जवाब नीचे है।

स्रोत: YouTube (डांसिंग कैट)

chat bot
आपका साथी