Optical Illusion: इन बंद तालों के बीच छिपा है खुला ताला, 6 सेकेंड में कर पाएंगे ये चैलेंज अनलॉक?

Optical Illusion ऑप्टिकल इल्यूजन को सॉल्व करना महज एक टाइमपास नहीं है बल्कि उसके कुछ फायदे भी हैं। हर रोज नए नए चैलेंज को सॉल्व करने से दिमाग तेजा होता है। इसके अलावा सोचने समझने की क्षमता में क्रिएटिविटी आती है।

By Ritu ShawEdited By: Publish:Fri, 02 Jun 2023 02:05 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jun 2023 02:05 PM (IST)
Optical Illusion: इन बंद तालों के बीच छिपा है खुला ताला, 6 सेकेंड में कर पाएंगे ये चैलेंज अनलॉक?
इन बंद तालों के बीच छिपा है खुला ताला, आपको दिखा क्या?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: आज के समय में ऑप्टिकल इल्यूजन बहुत सारे लोगों का पसंदीदा खेल बन चुका है। इल्युजन शब्द 'इल्युडेरे' से बना है, जिसका मतलब मजाक या फिर छल करना होता है। वहीं ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब इंसानी दिमाग के साथ-साथ नजरों के साथ भी धोखा करना होता है। लेकिन ये खेल केवल मजाक तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसके कुछ फायदे भी हैं। जी हां, ऑप्टिकल इल्यूजन एक ऐसा टाइमपास है, जिसके कई फायदे भी हैं।

इसे रोजाना सॉल्व करने से व्यक्ति की सोचने समझने की क्षमताओं में सुधार होता है और क्रिएटिविटी भी बढ़ती है। इसके अलावा ये दिमाग को चुनौती देने और समस्या को सुलझाने के कौशल में भी सुधार करता है। वहीं कुछ

अध्ययनों से पता चलता है कि डेली मेंटल एक्सरसाइज करने से संपूर्ण मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। तो क्या आप तैयार हैं आज के चैलेंज के लिए?

आज के चैलेंज में जो तस्वीर दी जाएगी, जिसमें आपको बंद तालों के बीच एक खुला हुआ ताला ढूंढकर दिखाना है। ऑप्टिकल इल्यूजन देखने में जितना आसान है हल करने में उतना ही मुश्किल है। इस खेल के कुछ नियम होते हैं और उन्हीं के तहत आपको इसे सुलझाना होता है। दरअसल, तस्वीर में पूछे गए सवाल का जवाब ढूंढने के लिए आपको कुछ ही सेकेंड्स का समय मिलता है और इसी के अंदर आपको जवाब देना होता है। आज के चैलेंज को पूरा करने के लिए आपके पास केवल 6 सेकेंड्स हैं। तो शुरू करते हैं।

नीचे दी गई तस्वीर में आप बंद तालों के बीच एक खुले हुए ताले को ढूंढ सकते हैं।

क्या आपको खुला ताला मिल गया?

जल्दी करें समय बीत रहा है...

पहली नजर में इसे देख पाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए एक बार फिर से गौर करें।

6..5..4..3..2..1

आपको खुला हुआ ताला मिला क्या?

आपका समय पूरा होता है।

जिन लोगों ने ये चैलेंज 6 सेकेंड के अंदर पूरा कर लिया है, उसे बधाई!

लेकिन जो लोग इसमें फेल हो गए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए एक नया चैलेंज लेकर आएंगे। उससे पहले आपको आज का जवाब बताते जा रहे हैं।

स्रोत: स्मार्टकार्ड स्टोर

chat bot
आपका साथी