मोक्ष के लिए 50 साल तक लिव इन में रहने के बाद की 80 साल के जोड़े ने की शादी

प्‍यार की खातिर मध्‍यप्रदेश का एक जोड़ा बिना शादी के लिव इन में रहने लगा अब 50 साल बाद उन्‍होंने शादी की है। दादा की शादी में जम कर नाचे पोते पोती।

By molly.sethEdited By: Publish:Tue, 04 Jul 2017 11:41 AM (IST) Updated:Wed, 02 Aug 2017 12:14 PM (IST)
मोक्ष के लिए 50 साल तक लिव इन में रहने के बाद की 80 साल के जोड़े ने की शादी
मोक्ष के लिए 50 साल तक लिव इन में रहने के बाद की 80 साल के जोड़े ने की शादी

 पचास साल रहे लिव इन में

75 साल की हरिया और 80 के सुख कुशवाह ने 50 साल पहले एक दूसरे के साथ लिव इन में रहना स्‍वीकार किया था। दोनों एक दूसरे से बेहद प्‍यार करते थे लेकिन उस दौर में प्रेम विवाह आम नहीं था और उनके परिवार दोनों की शादी कराने  के लिए तैयार नहीं थे। आखिरकार दोनों बिना शादी के साथ रहने लगे। मध्‍यप्रदेश के पाइतपुरा में रहने वाले इस जोड़े 50 साल के लिव इन रिलेशन में चार बच्‍चे हुए दो बेटे और दो बेटियां। ये बेहद खुशहाल परिवार था। इसके बावजूद हरिया खुश नहीं थे कुछ बेचैनी थी और उसका इलाज उन्‍हें शादी में ही नजर आ रहा था। आखिर 50 साल के रिश्‍ते के बाद ऐसा क्‍या हुआ कि उन्‍हें बंधना पड़ा शादी के बंधन में। 

मोक्ष के लिए शादी 

उम्र के इस पड़ाव पर आ कर सुख को लगने लगा कि अब जीवन का अंतिम दौर आ गया है। उन्‍हें लगा कि मृत्‍यु के पश्‍चात उन्‍हें और उनकी पत्‍नी को मोक्ष की प्राप्‍ति कैसे होगी। ऐसा इसलिए था क्‍योंकि उन्‍होंने विधिवत विवाह नहीं किया था और हिंदु मान्‍यताओं के अनुसार ऐसे जोड़ों को मोक्ष नहीं मिलता। मोक्ष की चाह में आखिर उन्‍होंने बीते 30 जून 2017 को शादी कर ली। उनका बच्‍चे भी इस फैसले से बेहद प्रसन्‍न थे और सबने मिल कर इस शादी का आयोजन धूमधाम से किया। शादी के फंक्‍शन में इन दोनों के एक पोते और नौ पोतियों ने जम कर डांस और मस्‍ती की।   

chat bot
आपका साथी