18 साल के लड़के का कमाल पानी के अंदर मिनटों में सुलझा दी रूबिक क्यूब की पहेली

तेज दिमाग बच्चे चाहे तो क्या नहीं कर सकते कम से कम इस किशोर का कमाल देख कर तो यही लगता है। इसीलिए शायद इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकाॅर्ड में भी शामिल हुआ है।

By Molly SethEdited By: Publish:Tue, 21 Aug 2018 12:09 PM (IST) Updated:Fri, 24 Aug 2018 10:00 AM (IST)
18 साल के लड़के का कमाल पानी के अंदर मिनटों में सुलझा दी रूबिक क्यूब की पहेली
18 साल के लड़के का कमाल पानी के अंदर मिनटों में सुलझा दी रूबिक क्यूब की पहेली

एक सांस में छह बार हल की पहेली 

वैसे तो अपने बाॅलीवुड स्टार आमिर खान भी रूबिक क्यूब को साल्व करने में मास्टर माने जाते हैं पर जाॅर्जिया के इस 18 साल के किशोर का कमाल तो अलग ही लेबल का है। इस बच्चे ने पानी के अंदर डुबकी मार कर एक सांस में 6 बार रूबिक क्यूब को साल्व करने का कमाल कर दिखाया। 

2 मिनट भी नहीं लगे 

एेसा नहीं है कि इसके लिए वाको मार्शेलाश्विली नाम के इस लड़के कोर्इ बार बार पानी में गोता लगाया हो। यही इस के कमाल की हार्इ लाइट है कि वाको ने महज एक बार पानी में गोता लगाया आैर सिर्फ 1 मिनट 44 सेकेंड में 6 बार रूबिक क्यूब हल कर डाला। 

गिनीज रिकाॅर्ड में दर्ज हुआ नाम  

वाको ने ये कमाल शीशे के बने पानी के विशाल टैंक में कर्इ लोगों की मौजूदगी में करके दिखाया। इसीलिए उसकी उपलब्धि को गिनीज वर्ल्ड रिकाॅर्ड में भी शामिल किया गया है। इस खेल का आयोजन जाॅर्जिया के टबाइलीसी स्थित गिनो पैराडाइज एक्वा पार्क में किया गया था। 

chat bot
आपका साथी