फेसबुक के जरिये मिली खोई हुई अंगूठी

सोशल वेबसाइट फेसबुक के जरिये पुराने दोस्तों का मिलना तो अक्सर होता है। लेकिन एक महिला को इसके माध्यम से अपनी खोई हुई कीमती अंगूठी मिल गई। दरअसल एक दिन वह अंगूठी निकालकर बैग में रखकर भूल गई। संयोग से कुछ दिनों बाद वह बैग खो गया।

By Edited By: Publish:Tue, 26 Nov 2013 10:57 AM (IST) Updated:Tue, 26 Nov 2013 10:57 AM (IST)
फेसबुक के जरिये मिली खोई हुई अंगूठी

लंदन। सोशल वेबसाइट फेसबुक के जरिये पुराने दोस्तों का मिलना तो अक्सर होता है। लेकिन एक महिला को इसके माध्यम से अपनी खोई हुई कीमती अंगूठी मिल गई। दरअसल एक दिन वह अंगूठी निकालकर बैग में रखकर भूल गई। संयोग से कुछ दिनों बाद वह बैग खो गया। उसके बाद महिला को बैग में रखी अंगूठी का ध्यान आया। आनन-फानन में तलाश शुरू हुई लेकिन सभी प्रयास व्यर्थ गए। महिला को एक उपाय सूझा। उसने भावनाओं का इजहार करते हुए अंगूठी की गुमशुदगी की बात फेसबुक पर पोस्ट कर दी। उसकी यह तरकीब कारगर साबित हुई और संदेश बैग पाने वाले व्यक्ति तक पहुंच गया। उसने महिला को सुरक्षित अंगूठी वापस लौटा दी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी