दुनिया का पहला बच्‍चा, जिसका जेंडर क्‍या है किसी को नहीं पता

कनाडा में एक ऐसा बच्‍चा है। जिसके जेंडर के बारे में कोई नहीं जानता। वह न तो लड़का है और न लड़की। और न ही थर्ड जेंडर।

By abhishek.tiwariEdited By: Publish:Tue, 04 Jul 2017 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 02 Aug 2017 12:15 PM (IST)
दुनिया का पहला बच्‍चा, जिसका जेंडर क्‍या है किसी को नहीं पता
दुनिया का पहला बच्‍चा, जिसका जेंडर क्‍या है किसी को नहीं पता

इस बच्‍चे का नहीं है कोई जेंडर

जन्‍म के समय बच्‍चे का जेंडर क्‍या है। इसको लेकर संदेह के कई मामले सामने आए। हालांकि बाद में उन्‍होंने लड़का या लड़की किसी एक में जेंडर चेंज करवा दिया। इस बार तो कहानी बिल्‍कुल अलग है। कनाडा में एक आठ साल का बच्‍चा है जिसका नाम शेरिल अतली है। वह दुनिया का पहला ऐसा बच्‍चा है जिसका कोई सेक्‍स नहीं है। हाल ही में शेरिल का ब्रिटिश कोलंबिया हेल्‍थ कार्ड बना है जिसमें उसके जेंडर को न तो 'एफ' न ही 'एम' दर्शाया गया है, उसकी जगह 'यू' लिखा है। जिसका मतलब अननोन होता है।

पैरेंट हैं नॉन-बाइनरी ट्रांसजेंडर

रिपोर्ट के मुताबिक, शेरिल के पैरेंट कोरी दोती भी नॉन-बाइनरी ट्रांसजेंडर हैं। वह न तो मेल हैं और न फीमेल। ऐसे में उनका बच्‍चा भी बिना किसी जेंडर के जन्‍मा है। हालांकि इस बच्‍चे की डिलीवरी कैसे हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। कोरी ने कहा कि, वह अपने बच्‍चे का पालन-पोषण अलग तरह से करेंगी। मैं उसे जेंडर से अलग सिर्फ एक बच्‍चे के रूप में पहचानती हूं। उसे लड़का या लड़की के प्रतिबंधों से बाहर रखूंगी।

नहीं मिल रही कोई पहचान

ब्रिटिश कोलंबिया को शेरिल की जन्‍मतिथि जारी करवाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन प्रांत ने अब तक कोरी को बच्‍चे के हेल्‍थ कार्ड को पिछले महीने लिंग के लिए 'यू' के साथ भेजने के बावजूद जन्‍मतिथि जारी करने से इंकार कर दिया है। 

chat bot
आपका साथी