मछली की जगह फंसा मगरमच्‍छ, मछुआरों के उड़ गए होश

आप ही सोचिए कि आप मछली की जगह अगर मगरमच्‍छ फंस जाए तो जाल फेंकने वालों का हाल क्‍या होगा। कुछ ऐसा ही हुआ बिलासपुर के पास मछुआरों के साथ।

By Molly SethEdited By: Publish:Mon, 07 May 2018 01:30 PM (IST) Updated:Tue, 08 May 2018 09:20 AM (IST)
मछली की जगह फंसा मगरमच्‍छ, मछुआरों के उड़ गए होश
मछली की जगह फंसा मगरमच्‍छ, मछुआरों के उड़ गए होश

मछली की जगह मगरमच्छ

छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर के पास ग्राम मोहली के बंधवा बांध के पास कुछ मछुआरों ने मछली पड़ने के लिए नदी में जाल डाला था। पर जब उसे वापस खींचा तो डर से उनके होश फाख्‍ता हो गए, क्‍योंकि उसमें तो फंस गया था मगरमच्छ। बाद में उन्‍होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी पाकर बीट गार्ड मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को लेकर चले गए। पता चला है कि ये लगभग चार फीट लंबा एक मगरमच्‍छ का बच्‍चा है।

प्राणी उद्यान को सौंपा 

दरसल ग्राम मोहली के बंधवा तालाब में स्‍थानीय मछुवारे मछली पकड़ने आते रहे हैं। बीते सप्‍ताह गुरुवार की सुबह भी उन्होंने बांध में मछली पकड़ने के लिए जाल डाला और जब उसे वापस खींचा तो उसमें एक मगरमच्छ का बच्चा चला आया। जिस पर उन्‍होंने शुरूआती घबराहट के बाद उसे पकड़कर वन विभाग के अधिकारियों  सूचना दी। जानकारी पाकर बीट गार्ड मौके पर पहुंचे और उन्‍होंने वन्‍य विभाग के उच्च अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। बाद में मगरमच्‍छ के बच्‍चे कानन पेंडारी के प्राणी उद्यान में पहुंचा दिया गया। 

chat bot
आपका साथी