भारत से चल कर अब जापान भी पहुंच गई गुलाबी चॉकलेट

बीते साल भारत के लोगों में अपने लिए प्‍यार जगाने के बाद अब इस वैलेंटाइन डे पर गुलाबी चॉकलेट जापान भी पहुंच गई। वैसे आपने टेस्‍ट की क्‍या।

By Molly SethEdited By: Publish:Sat, 17 Feb 2018 12:47 PM (IST) Updated:Mon, 19 Feb 2018 10:20 AM (IST)
भारत से चल कर अब जापान भी पहुंच गई गुलाबी चॉकलेट
भारत से चल कर अब जापान भी पहुंच गई गुलाबी चॉकलेट

जापान में भी चॉकलेट हुई गुलाबी

सारी दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे चॉकलेट ना पसंद हो, और लड़कियों को तो ये कुछ ज्यादा ही पसंद होती है। इसके अलावा उनकी दूसरी सबसे बड़ी पसंद है गुलाबी गुलाबी रंग। ऐसे में क्‍या भारत क्‍या जापान तभी तो दुनिया में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी चॉकलेट बनाई है जो पूरी तरह गुलाबी है और इसमें कोई रंग भी नहीं मिलाया गया है। ये चॉकलेट बीते साल भारत में पेश की गई थी अब ये इस वैलेंटाइन डे से जापान में भी मिलने लगी है। 

मिला लड़कियों जैसा नाम भी

जिन लोगों को भी चॉकलेट पसंद है उन्होंने अब तक कई तरह की चॉकलेट जरूर खाई होंगी। उनमें आमतौर पर मिल्क चॉकलेट, डार्क चॉकलेट और व्‍हाइट चॉकलेट होती है। अब चॉकलेट की नई वैरायटी इजाद की गई है जिसे नाम दिया गया है रूबी। वैसे ये नाम महिलाओं की अन्‍य पसंद हीरे का भी नाम है।

खूबसूरत गुलाबी रंग

सबसे खास बात है यह चॉकलेट पूरी तरह से नेचुरल और गुलाबी है। आपको बता दें कि स्विट्जरलैंड की चॉकलेट कंपनियों ने इस नई चॉकलेट की खोज की है। दुनिया की यह पहली अनोखे रंग वाली चॉकलेट में गुलाबी रंग देने के लिए कुछ भी अलग से नहीं मिलाया गया है।

ऐसे बनती है

दरअसल यह ‘रूबी’ चॉकलेट जिस कोको बींस से बनाई जाती है उसका रंग ही गुलाबी होता है। यह कोको बीन ब्राजील के इक्वेडोर और आइवरी कोस्ट के आसपास काफी मात्रा में उगाई जाती है। इनके इस्तेमाल से यह अनोखे रंग वाली चॉकलेट बनाई गई है। सिर्फ अपने रंग के कारण नहीं बल्‍कि अनोखे और बिल्कुल डिफरेंट स्वाद के कारण ये चॉकलेट दुनिया को अपनी ओर खींचने वाली है। 

chat bot
आपका साथी