भैंसे की हिम्मत के आगे दुम दबाकर भागा शेर, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि गिर के वन में शेर बादशाह होकर घूम रहा है। उस वक्त उसकी नजर पास में चर रहे भैंसे की झुंड पर पड़ती है जो कि पास के किसी इलाके की है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 02:08 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 02:08 PM (IST)
भैंसे की हिम्मत के आगे दुम दबाकर भागा शेर, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
भैंसे की हिम्मत के आगे दुम दबाकर भागा शेर, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख न केवल आप हैरान हो जाएंगे, बल्कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में जिस तरह से भैंसे ने गिर के शेर की खबर ली है, वह शेर की बादशाहत पर सवाल खड़े करते हैं। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि गिर के वन में शेर बादशाह होकर घूम रहा है। उस वक्त उसकी नजर पास में चर रहे भैंसे की झुंड पर पड़ती है जो कि पास के किसी इलाके की है।

When lion looses its pride...

From Gir. Chased by buffalo. pic.twitter.com/rPTt7xCXeF

— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 11, 2020

भैंसे के साथ एक व्यक्ति भी है जो भैंसे को चराने आया है। सिंह अपने शिकार के लिए निकलता है। तभी भैंसे को आभास हो जाता है कि आज आर या पार की बात है। अगर आज डर गया तो इसका ग़ुरूर नहीं टूटेगा। अगर मर गया तो लड़ते-लड़ते मरूंगा। इसके बाद वह शेर को सबक सिखाने के लिए उसके आक्रमण का इंतज़ार करने लगता है।

तभी शेर भैंसे पर आक्रमण कर देता है। भैंसा भी इसी ताक में रहता है। वह अपनी जान दांव पर लगाकर शेर से डटकर मुकाबला करने लगता है। शेर कुछ सोच और समझ पाता। तब तक भैंसा शेर पर जोरदार हमला बोल देता है। शेर आव देखा न ताव दबे पांव जंगल की तरफ भागने लगता है। यह देख भैंसे का मनोबल और बढ़ जाता है। इसके बाद वह शेर को खेड़कर जंगल में ले जाता है।

इसके बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ता है। मानो वह शेर को कहना चाहता है कि अब 2020 है। इसलिए कायदे में रहो तो फायदे में रहोगे। उसके पीछे वह लड़का भी डंडे के साथ भागता हुआ आता है। वहीं, सुरक्षा कर्मी भी लड़के की मदद के लिए उसके पीछे भागकर आते हैं। जबकि वन में सफारी पर लोग भी आ रखे हैं जो इस लड़ाई को अपने कैमरे में कैद करते दिख रहे हैं। इसके कुछ समय बाद भैंसा लौटकर आ जाता है।

वीडियो को वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-जब गिर के शेर ने अपना ग़रूर खो दिया तो भैंसे ने ऐसे ली खबर। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 8 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।

chat bot
आपका साथी