दमदार दादी मां ने मार गिराया 12 फुट का मगरमच्छ

जीहां उम्र ना उत्साह में बाधक होती है ना हिम्मत में, इसका जीती जागता नमूना है एक उम्रदराज अमेरिकी महिला जिसने एक गोली में 12 फुट के मगरमच्छ का काम तमाम कर दिया।

By Molly SethEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 12:42 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 12:43 PM (IST)
दमदार दादी मां ने मार गिराया 12 फुट का मगरमच्छ
दमदार दादी मां ने मार गिराया 12 फुट का मगरमच्छ

फेसबुक पर साझा हुआ दादी का पावर 

अमेरिका के टेक्सास में एक पोते पोतियों वाली एक दादी मां ने 12 फुट लंबे मगरमच्छ को गोली मार कर खत्म कर दिया। महिला की अपने शिकार के साथ फोटो सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर भी साझा हुर्इ है। महिला ने इस मगरमच्छ को अपने फार्म हाउस में मारा जहां वो एक तलाब में बरसों से रह रहा था। इस बुजुर्ग महिला ने एक खास हाई पावर गन से मगरमच्छ का शिकार किया। मगरमच्छ का वजन 263 किलो बताया जा रहा है। इस महिला ने बस एक ही गोली में इस मगरमच्छ का काम तमाम कर दिया।

अपने इलाके की मेयर 

जूडी कोचरान नाम की बतार्इ जा रही महिला कोर्इ आम नागरिक नहीं है बल्कि हाल ही में अमेरिका के टेक्सास के छोटे से कस्बे लिविंगस्टोन की मेयर बनी हैं। बताया जा रहा है कि कोचरान की इस मगरमच्छ से नाराजगी की एक खास वजह भी है। उनके पास एक छोटे आकार का घोड़ा हुआ करता था जो जूडी को बेहद पसंद था, मगरमच्छ ने कुछ अर्सा पहले उसको मार दिया था। इसी बात का बदला अब मेयर साहिबा ने ले लिया है। अपने नाती पोतों के बीच नाना के नाम से पुकारी जाती हैं, आैर वो, उनके इस कमाल से बेहद खुश हैं। इन बच्चों का कहना है कि घोड़ों के अलावा भी ये मगरमच्छ उनके कुछ जानवरों का शिकार कर चुका है आैर उनके लिए भी खतरा बन चुका था। 

शिकार को बनाया वैध अब करेंगी ये काम  

कोचरान के इस कारनामे के बाद इस क्षेत्र में शिकार को वैध कर दिया गया है। जिसके बाद से वहां की 12 काउंटी में अब शिकार का सीजन चल रहा है। इस बीच जूडी ने  ये भी खुलासा किया कि अब वो इस मगरमच्छ का क्या करेंगी। उसके सिर को तो मढ़वा कर अपने कमाल की याद के तौर पर सजा कर रखेंगी, जबकि उसके मांस से पार्टी होगी आैर उसकी खाल से वो अपने लिए शानदार जूते बनवाने के बारे में सोच रही हैं। जबकि पूंछ को अपने आॅफिस में सजायेंगी। ताकि सबको ये यकीन हो कि ये कारनामा उन्हीं का है, क्योंकि कर्इ लोगों खबर पढ़ने के बाद भी ये स्वीकार नहीं किया था कि एेसा उन्होंने किया है, तब उन्हें सोशल मीडिया पर कन्फर्म करना पड़ा था कि वही असली शिकारी हैं। 

Image courtesy Facebook

chat bot
आपका साथी