14 हजार फीट की ऊंचाई से कूद गई 101 साल की दादी, बनाया रिकॉर्ड

यह कारनामा किया है ऑस्‍ट्रेलिया में रहने वाली इरीना ओशिया ने। उन्‍होंने 14 हजार फीट की ऊंचाई से स्‍काईडाइव कर रिकॉर्ड बना दिया।

By abhishek.tiwariEdited By: Publish:Mon, 18 Sep 2017 06:20 PM (IST) Updated:Mon, 18 Sep 2017 06:20 PM (IST)
14 हजार फीट की ऊंचाई से कूद गई 101 साल की दादी, बनाया रिकॉर्ड
14 हजार फीट की ऊंचाई से कूद गई 101 साल की दादी, बनाया रिकॉर्ड

14 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग

जिस उम्र में हम और आप चलने के काबिल नहीं रहते। उस उम्र में एक महिला हवा में उड़ रही हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं 101 साल की इरीना ओशिया की। जिन्‍होंने अपने मजबूत इरादों के बूते वो कारनामा कर दिखाया। अब उनका नाम वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। इरीना साउथ ऑस्‍ट्रेलिया की रहने वाली हैं यहां उन्‍होंने 14 हजार की फीट की ऊंचाई से स्‍काईडाइव कर सभी को हैरान कर दिया।

ऐसा करने वाली सबसे बुजुर्ग व्‍यक्‍ित

इरीना ने 101 साल 39 दिन की उम्र में यह छलांग लगाई है। उन्‍हें जैसे ही प्‍लेन में बिठाया गया, वह काफी खुश थी। उन्‍हें डर का जरा सा भी अहसास नहीं था। एडीलेड के आसमान में 14,000 की ऊंचाई पर आते ही वह अपने एक साथी के साथ प्‍लेन से कूद गईं। और जमीन पर आकर सेफ लैंडिंग की। सबसे ज्‍यादा ऊंचाई से स्‍काईडाइव करने वाली इरीना सबसे बुजुर्ग व्‍यक्‍ति हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड यूके के रहने वाले वेरेन के नाम था। लेकिन वह इरीना से एक दिन छोटे हैं। यानी कि अब यह रिकॉर्ड इरीना के नाम हो गया।

chat bot
आपका साथी