रेल में बैठे, सफर किया और ये बातें नहीं पता तो फिर क्या फायदा !

भारतीय रेलवे कई-कई घंटों की लंबी दूरी की यात्रा कर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचती हैं। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ ट्र्नों के बारे में बता रहे हैं।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Thu, 07 Jun 2018 01:14 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jun 2018 09:28 PM (IST)
रेल में बैठे, सफर किया और ये बातें नहीं पता तो फिर क्या फायदा !
रेल में बैठे, सफर किया और ये बातें नहीं पता तो फिर क्या फायदा !

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारतीय रेलवे को दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क माना जाता है। इसका नेटवर्क देश में दूर-दूर तक फैला है। दूरस्थ इलाकों को देश के बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने वाली भारतीय रेलवे हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में विकास कर रही है। मार्च 2017 के आंकड़ों की मानें तो रेल नेटवर्क 121,407 किमी के ट्रैक देश के 7,216 रेलवे स्टेशनों को आपस में जोड़ती है। इन सबके अलावा भारतीय रेलवे के बारे में कई रोचक ऐसी बातें हैं जिनके बारे में आप जरूर जानना चाहेंगे। आम तौर पर रेलवे से लबसे लंबी यात्रा दो से तीन दिन की होती है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उपनगरीय रेलवे ट्रेन संख्या 15906, डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी, विवेक एक्सप्रेस, 4,237 किलोमीटर की दूरी तय कर 85 घंटे में देश के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचती है। 

यह ट्रेन समय और दूरी दोनों ही मामलों में देश की सबसे लंबी यात्रा करने वाली रेल है। यह डिब्रूगढ़ से शनिवार को 10.45 शाम को चलती है और बुधवार को कन्याकुमारी करीब 11 बजे सुबह में पहुंचती है। ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को इस सफर में पूरे तीन दिन और चार रात गुजारने पड़ते हैं। इस ट्रेन में 21 बोगी है जिसमें 1800 यात्री एक बार में चढ़ते हैं। लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि देश में सबसे लंबी यात्रा की एक मात्र यही ट्रेन है तो आप गलत हैं क्योंकि ऐसी और भी कई ट्रेनें है जो लंबी दूरी तय करते हैं। यहां हम आपको इनकी पूरी सूची दे रहे हैं-

1.बीकानेर कोयम्बतूर एसी स्लीपर फास्ट एक्सप्रेस, बीकानेर से कोयम्बटूर तक
ट्रेन संख्या : 22475, कुल दूरी : 2781 किमी
कुल स्टेशन 34, फेरे : साप्ताहिक
कुल समय : 44 घंटे 20 मिनट

2.बीकानेर कोचुवेली एक्सप्रेस, बीकानेर से कोचुवेली तक
ट्रेन संख्या : 16311, कुल स्टेशन 39
कुल दूरी : 3002 किमी, फेरे : साप्ताहिक
कुल समय : 54 घंटे 35 मिनट

3.भावनगर कचुवेली एक्सप्रेस, भावनगर से कचुवेली तक
ट्रेन संख्या : 19260, कुल स्टेशन : 37
कुल दूरी : 2569 किमी, फेरे : साप्ताहिक, कुल समय : 45 घंटे 35 मिनट

4.तूतीकोरिन-ओखा विवेक एक्सप्रेस, तूतीकोरिन से ओखा तक
ट्रेन संख्या : 19568, कुल स्टेशन 38
कुल दूरी : 2735 किमी, फेरे : साप्ताहिक
कुल समय : 50 घंटे 40 मिनट

5.रामेश्वरम वाराणसी एक्सप्रेस, रामेश्वरम से वाराणसी तक
ट्रेन संख्या : 14259, कुल स्टेशन 34
कुल दूरी : 2796 किमी, फेरे : साप्ताहिक
कुल समय : 51 घंटे 40 मिनट

6.तिरुकुरल एक्सप्रेस, कन्याकुमारी से हजरत निजामुद्दीन तक
ट्रेन संख्या : 12641, कुल स्टेशन 23
कुल दूरी : 2922 किमी, फेरे : साप्ताहिक
कुल समय : 46 घंटे 45 मिनट

7.निजामुद्दीन एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन तक
ट्रेन संख्या : 12643, कुल स्टेशन 30
कुल दूरी : 3014 किमी, फेरे : साप्ताहिक
कुल समय : 50 घंटे 45 मिनट

8.केरल एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम से नई दिल्ली तक
ट्रेन संख्या : 12625, कुल स्टेशन 42
कुल दूरी : 3035 किमी, फेरे : रोजाना
कुल समय : 50 घंटे 25 मिनट

9.गुवाहाटी एर्नाकुलम एक्सप्रेस, गुवाहाटी से एर्नाकुलम तक
ट्रेन संख्या : 12508, कुल स्टेशन : 43
कुल दूरी : 3337 किमी, फेरे : साप्ताहिक
कुल समय : 59 घंटे 45 मिनट

10.देहरादून एक्सप्रेस, मदुरै से देहरादून तक
ट्रेन संख्या : 12687, कुल स्टेशन 28
कुल दूरी : 3095 किमी, फेरे : सप्ताह में दो बार
कुल समय : 53 घंटे 15 मिनट

11.देहरादून कोचुवेली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, देहरादून से कोचुवेली तक
ट्रेन संख्या : 12288, कुल स्टेशन 25
कुल दूरी : 3157 किमी, फेरे : साप्ताहिक
कुल समय : 30 घंटे 40 मिनट

12.द्वारका एक्सप्रेस, ओखा से गुवाहाटी तक
ट्रेन संख्या : 15635, कुल स्टेशन 39, कुल दूरी : 3215 किमी
फेरे : साप्ताहिक, कुल समय : 67 घंटे 40 मिनट

13.राप्तीसागर एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम से गोरखपुर तक
ट्रेन संख्या : 12512, कुल स्टेशन 59, कुल दूरी : 3251 किमी
फेरे : सप्ताह में तीन दिन, कुल समय : 57 घंटे 40 मिनट

14.ओखा रामेश्वरम एक्सप्रेस, ओखा से रामेश्वरम तक
ट्रेन संख्या : 16734, कुल स्टेशन 39
कुल दूरी : 3256 किमी
फेरे : सप्ताह में तीन दिन
कुल समय : 65 घंटे

15.अमृतसर कोचुवेली एक्सप्रेस, अमृतसर से कोचुवेली तक
ट्रेन संख्या : 12484, कुल दूरी : 3296 किमी
कुल स्टेशन 23, फेरे : साप्ताहिक
कुल समय : 60 घंटे 25 मिनट

16.केरल संपर्क क्रांति, चंडीगढ़ से कोचुवेली तक
ट्रेन संख्या : 12218, कुल स्टेशन : 18, कुल दूरी : 3415 किमी
फेरे : साप्ताहिक, कुल समय : 53 घंटे 50 मिनट

17.हापा एक्सप्रेस, तिरुनलवेली से हापा तक
ट्रेन संख्या : 19577, कुल स्टेशन : 26
कुल दूरी : 2730 किमी, फेरे : सप्ताह में दो बार
कुल समय : 44 घंटे

chat bot
आपका साथी