Women's Day: आइटीबीपी जवान ने महिला सम्मान में लिखा गाना, अपनी आवाज में गाया

आइटीबीपी के जवान हेड कांस्टेबल अर्जुन खेरियाल ने महिला दिवस पर गाना लिखा और उसे अपनी आवाज में गाया।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Mon, 09 Mar 2020 11:25 AM (IST) Updated:Mon, 09 Mar 2020 11:25 AM (IST)
Women's Day: आइटीबीपी जवान ने महिला सम्मान में लिखा गाना, अपनी आवाज में गाया
Women's Day: आइटीबीपी जवान ने महिला सम्मान में लिखा गाना, अपनी आवाज में गाया

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारत-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आइटीबीपी) के एक जवान ने महिला दिवस पर गाना लिखा और उसे अपनी आवाज भी दी। 7:24 मिनट के इस ऑडियो-विजुअल को 'लाडो मेरी लाडो' शीर्षक दिया गया है, जिसे आइटीबीपी ने ट्विटर और फेसबुक आदि सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक हैंडल से जारी किया है।

आइटीबीपी के प्रवक्ता ने बताया, 'हेड कांस्टेबल अर्जुन खेरियाल के पास गायन की अद्भुत प्रतिभा है। उनका गाना परिवार व राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करता है। इस गाने को लिखा भी 35 वर्षीय अर्जुन ने ही है। वह फिलहाल दिल्ली में पदस्थापित हैं।'

गर हो गया मैं शहीद... लाड़ो, मेरी लाड़ो... On #InternationalWomensDay2020, HC Arjun Kheriyal of ITBP dedicates a Song to the daughters of the Nation. Written, composed and sung by himself.@smritiirani #BetiBachaoBetiPadhao #SheInspiresUs #InternationalWomensDay #Himveers pic.twitter.com/Lc2lb1aROi

— ITBP (@ITBP_official) March 7, 2020

प्रवक्ता ने बताया कि इस गाने में देश रक्षा के प्रति जवानों की प्रतिबद्धता और संकल्प को दिखाया गया है। साथ ही इसमें सरकार के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को भी शामिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 90,000 की क्षमता वाली आइटीबीपी के जवान चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की सुरक्षा करते हैं। आइटीबीपी में वर्ष 2008 में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई थी और फिलहाल 2,000 महिलाएं सेवारत हैं।

chat bot
आपका साथी