आगरा में चलती कार में महिला से गैंगरेप

एक महिला के साथ चलती बोलेरो में सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसको सड़क के किनारे फेंक देने का मामला सामने आया है। ग्वालियर रोड से किसी तरह से महिला आगरा वापस लौटी और उसने आगरा के सदर थाना में प्रकरण की शिकायत की। महिला ने इस मामले में उसने अपने पति तथा देवर पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

By Edited By: Publish:Mon, 28 Jul 2014 04:23 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jul 2014 05:06 PM (IST)
आगरा में चलती कार में महिला से गैंगरेप

आगरा। एक महिला के साथ चलती बोलेरो में सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसको सड़क के किनारे फेंक देने का मामला सामने आया है। ग्वालियर रोड से किसी तरह से महिला आगरा वापस लौटी और उसने आगरा के सदर थाना में प्रकरण की शिकायत की। महिला ने इस मामले में उसने अपने पति तथा देवर पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

पत्‍‌नी का आरोप है कि कल शाम को तीन लोग उसे आगरा से एक बोलेरो पर घुमाने के बहाने ग्वालियर रोड पर ले गए। तीनों ने बताया कि वो उनके पति तथा देवर के दोस्त हैं और उसको लेकर पति के पास जा रहे हैं। इसी बीच रास्ते में तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ चलती गाड़ी में दुष्कर्म किया। इसके बाद उसको ग्वालियर रोड पर फेंक कर गाड़ी से भाग गये। महिला ने किसी तरह से आगरा पहुंच कर इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया। महिला ने अपनी रिपोर्ट में पति तथा देवर को भी साजिश में शामिल होना बताया है।

महिला ने पति तथा देवर पर आरोप लगाया है कि इन दोनों ने उसके छह बीघा जमीन बेचने के विरोध करने के कारण यह काम करवाया है। महिला छह बीघा जमीन बेचने का विरोध कर रही थी। इसी कारण पति तथा देवर ने उसे इन तीनों को सौंपकर सामूहिक दुष्कर्म करवाया।

पढ़े : डायन कहकर देश में मार दी गईं 160 महिलाएं

chat bot
आपका साथी