Weather Update: देश के इन राज्यों में बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, दिल्ली-हिमाचल समेत यहां हो सकती है आज वर्षा

Weather Update मौसम विभाग ने देश में बारिश ओलावृष्टि और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में 23 और 24 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना हैं।

By Mohd FaisalEdited By: Publish:Thu, 23 Mar 2023 06:42 AM (IST) Updated:Thu, 23 Mar 2023 06:42 AM (IST)
Weather Update: देश के इन राज्यों में बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, दिल्ली-हिमाचल समेत यहां हो सकती है आज वर्षा
Weather Update: देश के इन राज्यों में बारिश को लेकर IMD का अलर्ट (फोटो जागरण ग्राफिक्स)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Weather Update Today: देश के कई राज्यों में बीते दिनों हुई बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने देश में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में 23 और 24 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना हैं।

दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा शुक्रवार को भी दिल्ली-NCR में ऐसा ही मौसम बना रहेगा, लेकिन बारिश तेज होने की संभावना है।

हिमाचल में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग द्वारा जारी किए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर में आंधी व आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में आज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम से देश के कुछ राज्यों में मौसम करवट लेगा। उत्तर पश्चिम भारत में आज शाम से बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। पंजाब, वेस्ट राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़ और असम-मेघालय और नगालैंड, त्रिपुरा में भी मौसम बदल सकता है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि 24 मार्च को देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट यूपी और ईस्ट इंडिया, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र औ मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य भारत और पूर्वी भारत में 26 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

chat bot
आपका साथी