Weather Update: एक बार फिर दिल्ली में बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिनों तक आंधी के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में घने बादल छाए रह सकते हैं। शाम और रात के समय तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 30 से 40 प्रतिशत प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। तेज हवाओं के साथ ही बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना भी है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है।

By Jagran NewsEdited By: Siddharth Chaurasiya Publish:Thu, 18 Apr 2024 07:03 AM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2024 07:03 AM (IST)
Weather Update: एक बार फिर दिल्ली में बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिनों तक आंधी के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में घने बादल छाए रह सकते हैं।

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली वालों को अभी कुछ दिनों तक तपती गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से ज्यादा पर नहीं पहुंच पाएगा और 37 डिग्री को पार नहीं कर पाएगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली में शाम तक या देर रात तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में घने बादल छाए रह सकते हैं। शाम और रात के समय तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 30 से 40 प्रतिशत प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। तेज हवाओं के साथ ही बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना भी है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है।

A fresh spell of rainfall with thunderstorms, lightning and gusty winds over Northwest India during 18th-21st April, 2024.

— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 16, 2024

इसके साथ ही आईएमडी ने 19 अप्रैल को लेकर येलो अर्लट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस दिन तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की कमी आ सकती है। यह सिमट कर 34 डिग्री तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली में तीन दिन बाद फिर होगी बारिश, ओडिशा और तेलंगाना समेत इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी; पढ़ें IMD का अपडेट

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अप्रैल में फिलहाल लू चलने के आसार नहीं हैं। वहीं, तापमान भी 40 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा। राजधानी दिल्ली में दो दिन तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे अगले पांच दिनों तक दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। बता दें कि दिल्ली में बीते कुछ दिनों से तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना

देश के कई हिस्सों में मौसम में नरमी देखी जा रही है। आसमान में बादल और हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। इस बीच, मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में 21 अप्रैल तक आंधी और गरज के साथ मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ भागों में अगले छह दिन तक यह स्थिति बनी रहेगी।

उत्तर से दक्षिण मौसम ने ली करवट

वहीं, उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ भागों में इस महीने की 18 से 21 तारीख तक चालीस किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। हरियाणा, दिल्‍ली और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दक्षिण के राज्यों में केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में 18 से 21 तारीख तक गरज और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बीच, मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी की आशंका व्यक्त की है। साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गोवा, गुजरात और कर्नाटक में आज और कल तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और आंध्र प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम गर्म और उमस वाला रहेगा।

यह भी पढ़ें: Weather Forecast: आज और कल फिर तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान

वहीं, इससे पहले मौसम विभाग ने इस बार मानसून को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। भारत में ला नीना प्रभाव के कारण इस बार मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान है। हालांकि, बारिश वितरण और काल अवधि में अंतर के चलते कुछ स्थानों पर ज्यादा और कम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि जून से सितंबर 2024 में दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

बारिश 106 प्रतिशत होने का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि भारत में चार महीने के मानसून सीजन (जून से सितंबर) में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है और संचयी बारिश लंबी अवधि के औसत (87 सेमी) की 106 प्रतिशत होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस समय मध्यम अल नीनो की स्थिति बनी हुई है। अनुमान है कि मानसून का मौसम शुरू होने तक यह लगभग सामान्य हो जाएगी। इसके बाद ला नीना की स्थिति अगस्त-सितंबर तक बनने लगेगी।

chat bot
आपका साथी