Weather Update: राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

मणिपुर मिजोरम त्रिपुरा गुजरात रीजन मध्य महाराष्ट्र तमिलनाडु पुदुचेरी और कराईकल केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Tue, 01 Oct 2019 09:31 AM (IST) Updated:Tue, 01 Oct 2019 10:03 AM (IST)
Weather Update: राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया Alert
Weather Update: राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत के मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने आगे अनुमान लगाया कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नागालैंड के कुछ क्षेत्रों में भी पूरे दिन मूसलधार बारिश होगी। आईएमडी ने अपने ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में बताया, 'मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात रीजन, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।'

झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के लिए भी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है, यहां आंधी तूफान की भी आशंका जताई गई है। लक्षद्वीप और मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र के लिए भी मौसम तूफानी रहेगा। मौसम विभाग द्वारा मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने के लिए कहा गया है।

बारिश का कहर

झारखंड में बारिश का कहर जारी

झारखंड में बारिश का कहर जारी है। रांची और कुछ अन्य जिलों में जहां लोगों को सोमवार को बारिश से थोड़ी राहत मिली वहीं संताल परगना में मूसलाधार बारिश ने खूब तबाही मचाई। साहिबगंज, पाकुड़ और दुमका में कई गांव जलमग्न हो गए हैं। यहां बाढ़ के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। उधर उफनाई नदियों की तेज धार में पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा और चतरा में एक महिला समेत चार लोग बह गए।

बिहार में जारी रही बारिश

बिहार में मानसून की बारिश सोमवार को भी अधिकांश क्षेत्रों में जारी रही। हालांकि पटना व गया में बारिश थमने से लोगों ने राहत महसूस की। चक्रवाती हवा के प्रभाव से अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बिहार में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र में मानसून के सक्रिय रहने के कारण पूर्वी बिहार में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी