Weather Update: यूपी, एमपी, राजस्थान सहित 10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें- मौसम का ताजा अपडेट

अभी से लू का सामना कर रहे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों वाले राज्यों में अगले दो दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। अगले 3 दिनों में 5 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। 3 तारीख से लू का सिलसिला फिर से शुरू हो सकता है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 04:36 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 06:56 PM (IST)
Weather Update: यूपी, एमपी, राजस्थान सहित 10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, इन राज्यों में  बारिश की चेतावनी, जानें- मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली सहित कई राज्यों में धूलभरी हवाएं चल रही है (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। ओडिशा में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है, तो अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, आज राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में धूल भरी हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तान में भी कुछ जगहों पर पारा 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। ये हीटवेव ही राजस्थान के रास्ते भारत के मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच रही है। राजस्थान सहित कुछ राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार हो चुका है। मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, यूपी समेत 10 राज्यों में 3 अप्रैल को हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया कि राजस्थान में चलने वाली हीटवेव दूसरे मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ाएंगी।

Wind of average speed of 45km/hr is gusting for past 3 days in Delhi. Due to this, loo & heat are experienced. This situation is also seen in Punjab,Haryana,Uttar Pradesh,North&East Rajasthan. Temperature will gradually rise up to 37°C in next 3 days:Kuldeep Srivastava, IMD Delhi pic.twitter.com/I29cdXMNLh— ANI (@ANI) April 1, 2021

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर और पूर्वी भारत में अप्रैल से जून तक दिन का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण भारत के अधिकतर हिस्सों, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर आदि क्षेत्रों में अधिकतम तापमान के सामान्य स्तर से कम रहने का अनुमान है।

अभी से लू का सामना कर रहे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों वाले राज्यों में अगले दो दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों में 5 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। हालांकि, ये राहत बहुत कम समय के लिए होगी और 3 तारीख से लू के चलने का सिलसिला फिर से शुरू हो सकता है। बीते हफ्ते देश के कई राज्यों में गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया था। ओडिशा में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं राजस्थान में बीते हफ्ते 43 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया था।

इन राज्यों में धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति के साथ मध्यम से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

उत्तर-पूर्वी भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की उम्मीद है। केरल, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

यूपी में गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

गर्मी ने यूपी में भी कहर ढाया हुआ है। यहां मार्च में दूसरी बार 10 सालों का रिकॉर्ड टूटा है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी बीते दिन झांसी में दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश भी तप रहा है। हिमाचल प्रदेश के ऊना में बीते दिन पारा 34.3 डिग्री और शिमला में 23.2 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है।

chat bot
आपका साथी