Weather Update: गर्मी से जूझ रहे दो राज्यों में झमाझम बारिश, जानें- कब आ रहा मानसून

Weather Update भीषण गर्मी से जूझ रहे दो राज्य में सोमवार को हुई बारिश बारिश ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया हालांकि पूरे देश में मानसून के लिए अभी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।

By Amit SinghEdited By: Publish:Mon, 03 Jun 2019 04:40 PM (IST) Updated:Mon, 03 Jun 2019 09:24 PM (IST)
Weather Update: गर्मी से जूझ रहे दो राज्यों में झमाझम बारिश, जानें- कब आ रहा मानसून
Weather Update: गर्मी से जूझ रहे दो राज्यों में झमाझम बारिश, जानें- कब आ रहा मानसून

नई दिल्ली, एजेंसी। भीषण गर्मी से जूझ रहे दो राज्य के लोगों को सोमवार को बड़ी राहत मिली है। इन राज्यों में झमाझम बारिश ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि देश में गर्मी से जूझ के लिए बुरी खबर है, राहत के लिए उन्हें जिस मानसून का इंतजार है, उसमें देरी हो सकती है। मौसम विभाग ने अनूमान जताया है कि भारत में मानसून के दस्तक देने में पांच-छह दिन की देरी हो सकती है। तब तक लोगों को इसी तरह से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

जिन दो राज्यों मेें सोमवार को जमकर बारिश हुई, उसमें से एक तेलंगाना और दूसरा त्रिपुरा है। सोमवार शाम को तेलंगाना के हैदराबाद समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे यहां मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश की वजह से पारे में गिरावट भी दर्ज की गई। इसके अलावा त्रिपुरा के अगरतला समेत आसपास के इलाकों में कल रात से काफी बारिश हो रही है।

यहां रविवार रात से हो रही बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दिला दी, लेकिन जलभराव की वजह से उनके लिए मुश्किलें भी खड़ी कर दी हैं। लोगों को घुटने तक भरे पानी से होकर गुजरना पड़  रहा है। कई इलाकों में लोगों के घरों और दुकानों आदि में भी पानी घुसने की खबर है।

भुवनेश्वर मौसम केंद्र के निदेशक एचआर विश्वास ने बताया कि मानसून आने में थोड़ी देरी होने का अनुमान है। सामान्य रूप से केरल में सबस पहले एक जून तक मानसून दस्तक दे देता है। इस बार केरल में मानसून पहुंचने में पांच-छह दिन की देरी हो सकती है। उम्मीद है कि छह जून तक मानसून केरल पहुंचेगा, हालांकि ये पूरी तरह से मानसून की चाल पर निर्भर करेगा।


आसमान में बादलों का डेरा, केरल में काली घटा का अद्भुत नजारा। सौजन्य- स्काईमेट वेदर

मौसम केंद्र ने ये भी संभावना व्यक्त की है कि मानसून इस बार केरल और ओडिशा में एक साथ दस्तक दे सकता है। हालांकि, दोनों जगहों पर ही मानसून के पहुंचने में पांच-छह दिन की देरी होने का अनुमान है। बावजूद मौसम केंद्र ने ओडिशा के कई स्थानों पर आज बारिश होने का अनुमान जताया है।

मालूम हो कि केरल में एक जून को दस्तक देने के बाद मानसून को दिल्ली आसपास तक पहुंचने में करीब एक महीने का वक्त लगता है। ऐसे में अगर मानसून केरल व ओडिशा में देर से दस्तक देगा तो उत्तर भारत तक इसके पहुंचने में भी देरी हो सकती है। ऐसे में भीषण गर्मी से जूझ रहे मैदानी इलाकों के लोगों को गर्मी का ये सितम कुछ ज्यादा झेलना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार हाल-फिलहाल लोगों को मौसम के इस सख्त मिजाज और भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। आने वाले दिनों में मौसम और कहर बरपा सकता है। इस दौरान कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होगी, लेकिन इससे तापमान में गिरावट आने का अनुमान नहीं है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी