पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदल सकता है मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने क्रिसमस के बाद दिल्ली में 27 और 28 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Fri, 24 Dec 2021 08:53 AM (IST) Updated:Fri, 24 Dec 2021 09:32 AM (IST)
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदल सकता है मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना (फोटो एएनआई)

नई दिल्ली, एजेंसी। हवाओं का रख बदलने से रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इससे ठंड से कुछ राहत मिलने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर सक्रिय है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। ईरान पर भी एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अतिरिक्त 26 दिसंबर को भी एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ बढ़ने की संभावना है। इन सिस्टम के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। साथ ही 27 दिसंबर से दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, यूपी, मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ ही बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू होने के भी आसार हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है और शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों की मुसीबत बढ़ने वाली है, क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने क्रिसमस के बाद दिल्ली में 27 और 28 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना। बारिश के बाद ठंड में होगी बढ़ोतरी। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को पांच जिलों चंबा, किन्नौर कुल्लू, लाहुल-स्पीति और शिमला के कुछ क्षेत्रों में हिमपात और बारिश की संभावना। सुबह-शाम के तापमान में कमी आएगी, ठंड बढ़ेगी। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने 26 व 27 दिसंबर को भारी हिमपात व बारिश की चेतावनी दी।

दिल्ली में 27-28 दिसंबर को बारिश का अनुमान

आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि 24 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में 26-27 दिसंबर तक बारिश का भी अनुमान है। जिसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है।

उत्तराखंड में करवट बदल सकता है मौसम

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड जारी है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पर्वतीय इलाकों में पाला दुश्वारी बढ़ा रहा है। गुरुवार को मैदानों में सुबह बादलों का डेरा रहा। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे ठंड में इजाफा हो गया। हालांकि, दोपहर होते-होते आसमान साफ हो गया और फिर चटख धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते शनिवार से प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ भागों में एक पश्चिमी विक्षोभ 24 दिसंबर से जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसंबर से सक्रिय होगा। विभाग के मुताबिक, 24-25 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्व के सभी राज्यों में कई जगहों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं 27 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

इन राज्यों में भी बारिश की अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 1-2 दिनों में पंजाब, हरियाण और चंडीगढ़ के कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है। विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आने दिनों में कोहरा छाया रहेगा। आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि आगामी दिनों में शहर में मध्यम से कम स्तर पर कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

chat bot
आपका साथी