सामने आया भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ का विवादित वीडियो

भारतीय जनता पार्टी के विवादित नेता और गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ का एक विवादित वीडियो सामने आने के बाद हंगामा मच गया है। इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ कहते सुनाई दे रहे हैं, 'हमने फैसला किया है कि अगर वे एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करवाते हैं तो हम 100 मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाएंगे।'

By Edited By: Publish:Wed, 27 Aug 2014 11:55 AM (IST) Updated:Wed, 27 Aug 2014 02:41 PM (IST)
सामने आया भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ का विवादित वीडियो

नई दिल्ली/गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के विवादित नेता और गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ का एक विवादित वीडियो सामने आने के बाद हंगामा मच गया है। इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ कहते सुनाई दे रहे हैं, 'हमने फैसला किया है कि अगर वे एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करवाते हैं तो हम 100 मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाएंगे।'

जब भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ से इस वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहाकि यह वीडियो पुराना है। इस वीडियो से यह भी साफ नहीं हो रहा है कि इसे कहां और कब रिकॉर्ड किया गया। साथ ही उन्होंने इस वीडियो की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वीडियो की फोरेंसिक जांच करवाई जानी चाहिए, जिससे सब कुछ साफ हो जाएगा।

वीडियो के सामने आने के बाद विरोधी पार्टियों ने भाजपा और उसके नेता की आलोचना की है। विपक्षी दलों ने कहा कि केसरिया ब्रिगेड देश में सांप्रदायिक माहौल बनाना चाहती है जिससे लोगों के बीच दहशत पैदा हो।

वीडियो में यह बोला है आदित्यनाथ ने

'पिछली बार उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश ने मुझे चिंता में डाल दिया था। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में यह पूछा था कि हिंदू लड़कियां मुस्लिम पुरुषों से शादी क्यों कर रही हैं। कोर्ट ने इसकी जांच किए जाने की बात कही थी। उत्तर प्रदेश सरकार इस पर कोई फैसला नहीं ले पाई। गोरखपुर के युवक ने कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। युवक ने अपनी अपील में कहा था कि गोरखपुर में मुस्लिम लड़कियों की हिंदू परिवारों में शादियां होती हैं। हमने इस परंपरा को स्वीकार कर लिया है। अगर कोई हिंदू बनना चाहता है तो हमें यह स्वीकार है। उसका शुद्धिकरण किया जाएगा। इससे नई जाति का उदय होगा।'

पढ़ें: शूटर तारा का पति रकीबुल खान उर्फ रंजीत दिल्ली में गिरफ्तार

पढ़ें: बरसी पर कवाल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

chat bot
आपका साथी