झारखंड: देवघर समेत आठ नगर निकायों में वोटिंग आज

देवघर, धनबाद तथा चास (नगर निगम), चक्रधरपुर, झुमरीतिलैया और विश्रमपुर (नगर परिषद) तथा कोडरमा और मङिाआंव नगर पंचायत के 237 पदों के लिए मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। महापौर/अध्यक्ष के आठ पद के लिए 182 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि वार्ड पार्षद के 229 पदों के लिए 1,901 उम्मीदवार

By Sanjay BhardwajEdited By: Publish:Tue, 26 May 2015 08:34 AM (IST) Updated:Tue, 26 May 2015 08:50 AM (IST)
झारखंड: देवघर समेत आठ नगर निकायों में वोटिंग आज

रांची [राज्य ब्यूरो]। देवघर, धनबाद तथा चास (नगर निगम), चक्रधरपुर, झुमरीतिलैया और विश्रमपुर (नगर परिषद) तथा कोडरमा और मङिाआंव नगर पंचायत के 237 पदों के लिए मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। महापौर/अध्यक्ष के आठ पद के लिए 182 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि वार्ड पार्षद के 229 पदों के लिए 1,901 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

वोट सुबह के सात बजे से शाम पांच बजे तक डाले जाएंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रति 1000 से 1,400 की आबादी पर एक बूथ बनाया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त शिव बसंत ने सोमवार को यह जानकारी पत्रकारों को दी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि मंगलवार को रांची नगर निगम (वार्ड संख्या 39), मेदिनीनगर नगर परिषद (वार्ड संख्या 26) तथा मिहिजाम नगर पंचायत (वार्ड नंबर 04) के लिए भी मत डाले जाएंगे। फुसरो नगर परिषद, (वार्ड संख्या 28), आदित्यपुर नगर परिषद (वार्ड संख्या 09) तथा देवघर नगर निगम के वार्ड संख्या 03 के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

इस बीच एडीजी अभियान एसएन प्रधान ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। एहतियात के तौर पर जैप की दस कंपनियां तैनात की गई हैं। 651 पुलिस पदाधिकारी और 5,340 सिपाही भी चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं। सभी 1,381 मतदान केंद्रों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

कहां, कितने वार्ड के लिए चुनाव : देवघर नगर निगम के 36, धनबाद नगर निगम के 55, चास नगर निगम के 30, झुमरीतिलैया नगर परिषद के 28, चक्रधरपुर नगर परिषद के 23, मङिाआंव नगर पंचायत के 12, विश्रमपुर नगर पंचायत के 20 तथा कोडरमा नगर पंचायत के 15 वार्डो के वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव होंगे।

पढ़ें : बिहार-झारखंड में नक्सलियों का उत्पात

chat bot
आपका साथी