घुसपैठियों को वापस भेजेगी भाजपा : राजनाथ

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि सत्ता में आए तो बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजा जाएगा। भाजपा देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करेगी और केंद्र में सरकार बनते ही बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान की जाएगी। संप्रग सरकार पर भ्रष्टाचार का चैंपियन होने का आरोप लगाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये के घोटाले कर केंद्र सरकार ने देश की आर्थिक हालत बिगाड़ दी। राजनाथ सोमवार को बिहार के अररिया, भागलपुर, बेगूसराय व स

By Edited By: Publish:Mon, 21 Apr 2014 04:28 PM (IST) Updated:Tue, 22 Apr 2014 08:10 AM (IST)
घुसपैठियों को वापस भेजेगी भाजपा : राजनाथ

पटना [जागरण न्यूज नेटवर्क]। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि सत्ता में आए तो बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजा जाएगा। भाजपा देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करेगी और केंद्र में सरकार बनते ही बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान की जाएगी। संप्रग सरकार पर भ्रष्टाचार का चैंपियन होने का आरोप लगाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये के घोटाले कर केंद्र सरकार ने देश की आर्थिक हालत बिगाड़ दी। राजनाथ सोमवार को बिहार के अररिया, भागलपुर, बेगूसराय व सुपौल जिले में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

भागलपुर के कहलगांव में भाजपा उम्मीदवार व पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के समर्थन में आयोजित जनसभा में राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी बताया। कहा, कांग्रेस शासन में ही देश का बंटवारा हुआ और भागलपुर में दंगे हुए। कांग्रेस मोदी के नाम पर मुसलमानों को डराना चाहती है। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के पक्ष में दलील देते हुए कहा कि जब उनके शासनकाल में गुजरात का बंटवारा नहीं हुआ तो देश का बंटवारा कैसे होगा? गुजरात का मुसलमान देश भर में सबसे ज्यादा आय वाला है। वो मोदी को वोट देता है।

अररिया की जनसभा में भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को देश की सुरक्षा की चिंता नहीं है। सीमा पर हमारे जवानों का सिर काट दिया गया और वो चुप बैठी रही। बिहार सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा का व्यापक प्रबंध नहीं है। भाजपा की सरकार बनी तो 1971 के बाद आए सभी विदेशी घुसपैठियों को वापस भेजा जाएगा और सीमा पर कंटीली बाड़ लगाई जाएगी। मोदी देश के सबसे मजबूत नेता हैं और दुनिया उनका लोहा मानती है।

पढ़ें: किसी भी परिस्थिति में मोदी ही बनेंगे पीएम: राजनाथ

chat bot
आपका साथी