वायुसेना प्रमुख बीरेंद्र सिंह धनोआ आज से म्यांमार, मलेशिया दौरा पर

भारतीय वायु सेना प्रमुख की यात्रा वायु सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने और भविष्य में अधिक बातचीत के लिए मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

By Tilak RajEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 08:53 AM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 10:06 AM (IST)
वायुसेना प्रमुख बीरेंद्र सिंह धनोआ आज से म्यांमार, मलेशिया दौरा पर
वायुसेना प्रमुख बीरेंद्र सिंह धनोआ आज से म्यांमार, मलेशिया दौरा पर
नई दिल्‍ली, एएनआइ। भारतीय वायु सेना प्रमुख बीरेन्द्र सिंह धनोआ 3 से 8 सितंबर तक म्यांमार और मलेशिया की छह दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। धनोआ की यह यात्रा राष्‍ट्रों व उनकी वायुसेना के बीच सौहार्द और साझेदारी को बढ़ाने में मददगार साबित होगी।

भारत, म्‍यांमार और मलेशिया के बीच अभी सैन्‍य प्रशिक्षण और संयुक्‍त युद्धाभ्‍यास होते रहते हैं। अब भारत इन देशों से अपने रिश्‍तों को और मजबूत करने की ओर लगातार प्रयास कर रहा है। धनोआ अपनी यात्रा के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का दौरा करेंगे और म्यांमार और मलेशियाई वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। एयर चीफ मार्शल की यात्रा का फोकस विचार साझा करना, आपसी जुड़ाव बढ़ाने और समझ को बढ़ावा देने पर होगा।

भारतीय वायु सेना प्रमुख की यात्रा वायु सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने और भविष्य में अधिक बातचीत के लिए मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। अधिकारियों ने बताया कि एअर चीफ मार्शल का पहला गंतव्य म्यांमार होगा।

chat bot
आपका साथी