बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार की खबरों से दुखी होता है मन: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

IAPPD द्वारा देश में बुजुर्गों की जनसंख्या व लिंग अनुपात पर तैयार किए गए रिपोर्ट को उपराष्ट्रपति ने रिलीज करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति बड़ों का आदर-सम्मान सिखाती है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Thu, 20 Aug 2020 12:05 PM (IST) Updated:Thu, 20 Aug 2020 12:05 PM (IST)
बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार की खबरों से दुखी होता है मन: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार की खबरों से दुखी होता है मन: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

नई दिल्ली, एजेंसी। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने गुरुवार को भारत में बुजुर्गों की जनसंख्या (Elderly Population) और लिंग अनुपात (Sex Ratio) विषय पर दो रिपोर्ट रिलीज किए। उपराष्ट्रपति ने बुजुर्ग जनता के साथ दुर्व्यवहार पर चिंता जताई। यह रिपोर्ट जनसंख्या ओर विकास के लिए सांसदों के भारतीय एसोसिएशन (Indian Association of Parliamentarians for Population and Development, IAPPD) ने तैयार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'जब भी बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार की खबरें देखता हूं, मन दुखी होता है। यह स्वीकार्य नहीं है। हमारी संस्कृति सदैव बड़ों का आदर- सम्मान करना सिखाती है... यही हमारी सभ्यता है।' 

उन्होंने आगे कहा, हमें अपने वरिष्ठ वृद्ध नागरिकों के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए। आज हम जो भी हैंं उन्हीं के अथक प्रयासों और परिश्रम का फल है। यदि युवा हमारे लिए जनसांख्यिकीय लाभ हैं.. तो हमारे वृद्ध जन देश के लिए जनसांख्यकीय अधिलाभ हैं।

घातक कोरोना वायरस के कारण बुजुर्गों लिए खतरा बढ़ गया है। इसके मद्देनजर रियल स्टेट सेक्टर में बुजुर्गों के लिए योजनाएं बन रही है। देश में अभी इस कैटेगरी के तहत 55 प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। प्रोजेक्ट का करीब 60 फीसद निवेश टीयर-2 शहरों में होगा। सेगमेंट के टॉप रियल स्टेट कंपनियां आने वाले वर्षों में और ज्यादा निवेश के भी मूड में हैं।

chat bot
आपका साथी