50 करोड़ रुपये से भरी वैन आधी रात को नाले में गिरी

बैंक का 50 करोड़ रुपया लेकर जा रहा कैश वाहन गुरुवार की रात 12.30 बजे नाले की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गया। साथ चल रहा फॉलो प्रोटेक्शन वाहन सूमो भी नीचे जा गिरा।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Publish:Sat, 07 Apr 2018 10:12 AM (IST) Updated:Sat, 07 Apr 2018 10:12 AM (IST)
50 करोड़ रुपये से भरी वैन आधी रात को नाले में गिरी
50 करोड़ रुपये से भरी वैन आधी रात को नाले में गिरी

बलौदाबाजार (नईदुनिया)। बैंक का 50 करोड़ रुपया लेकर जा रहा कैश वाहन गुरुवार की रात 12.30 बजे नाले की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गया। साथ चल रहा फॉलो प्रोटेक्शन वाहन सूमो भी नीचे जा गिरा। इससे उसमें सवार सुरक्षाकर्मी व बैंककर्मियों ने घायल होने के बाद भी खुद को संभाला और फौरन बैंक मैनेजर को फोन कर दिया।

मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर कर तत्काल रुपया थाने पहुंचा दिया। पुलिस के अनुसार रायपुर समता कॉलोनी स्थित यूनियन बैंक का 50 करोड़ रुपया 38 पेटियों में लेकर माजदा कैश वाहन गुरुवार को धरमजयगढ़ के लिए रवाना हुआ था। उसके साथ स्कार्पियो व फालो प्रोटेक्शन वाहन सूमो भी था।

रात 12.30 बजे बलौदाबाजार के बिटकुली के मल्लिन नाला पुल पर बने गड्ढे पर झटका लगने से सामने चल रहा स्कार्पियो का चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन नीचे गिर गया। उसके पीछे चल रहा कैश वाहन सीजी-13 एल-2857 भी पुल से नीचे गिर गया।

स्कार्पियो के गिरते ही उसमें सवार तीन सुरक्षाकर्मी, एक बैंककर्मी व तीन अन्य घायल हो गए। रुपयों से भरी पेटियां नाले में इधर-उधर बिखर गई थीं। सुरक्षाकर्मियों ने फौरन बैंक के मैनेजर को सूचना दी। मैनेजर ने रायपुर एसपी अमरेश मिश्रा को और उन्होंने बलौदाबाजार एसपी आरएन दास को सूचना दी। वे फौरन बड़ी टीम लेकर पहुंचे और घटनास्थल को घेर लिया।

जल्द ही घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। वहीं पूरा रुपया सुरक्षित थाने तक पहुंचाया गया। एसपी दास ने बताया कि हादसे में एक पेटी खुल गई थी, लेकिन रुपया सलामत है। 

chat bot
आपका साथी