वरुण गांधी ने कहा ललित मोदी से नहीं किया कोई वादा

नेहरू परिवार के खिलाफ लगातार हमले कर रहे आइपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने भाजपा सांसद वरुण गांधी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मोदी ने लिखा कि कुछ साल पहले वरुण गांधी लंदन में उनके आवास पर आए और उन्होंने सोनिया गांधी के साथ सभी मामलों का निपटारा

By Sudhir JhaEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2015 10:22 AM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2015 10:43 AM (IST)
वरुण गांधी ने कहा ललित मोदी से नहीं किया कोई वादा

नई दिल्ली। नेहरू परिवार के खिलाफ लगातार हमले कर रहे आइपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने भाजपा सांसद वरुण गांधी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मोदी ने लिखा कि कुछ साल पहले वरुण गांधी लंदन में उनके आवास पर आए और उन्होंने सोनिया गांधी के साथ सभी मामलों का निपटारा कर देने का आश्वासन दिया। उधर, वरुण गांधी ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है।

इस मामले ने वरुण गांधी ने सफाई दी है कि उन्होंने मोदी को किसी मदद की बात नहीं कही है। हालांकि, मोदी ने दावा किया कि वरुण गांधी उनके घर आए थे। इसके बाद मोदी ने पूछा कि क्या वरुण गांधी इस बात से इन्कार कर सकते हैं? वे शायद इन्कार करेंगे, लेकिन मैंने तमाम मुलाकातों का वीडियो रिकार्ड बना रखा है।

उन्होंने वरुण से यह भी पूछा है कि जब वे लंदन के रिट्ज होटल में ठहरे हुए थे, तो क्या उनसे मिलने उनके आवास पर नहीं आए थे? वरुण को बताना चाहिए कि उन्होंने अपनी चाची के बारे में क्या कहा था। एक विश्वविख्यात ज्योतिषी इसका गवाह है।

मोदी ने बताया कि वरुण चाहते थे कि मैं इटली में रह रहीं उनकी चाची की बहन से एक बार मिल लूं। इसके बाद एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हमने उनसे संपर्क किया। मोदी ने बताया, 'सोनिया की बहन ने काम कराने के बदले छह करोड़ डॉलर (करीब 360 करोड़ रुपए) की मांग की। इस पर मैंने कहा कि क्या पागलपन है?'

उल्लेखनीय है कि इससे पहले ललित मोदी ने प्रियंका और राबर्ट वाड्रा के साथ लंदन में अलग-अलग मुलाकातों का खुलासा किया था। मोदी के ताजा खुलासे से भाजपा की भी मुश्किल बढ़ सकती हैं, क्योंकि नेहरू परिवार के वरुण गांधी सुल्तानपुर से भाजपा के सांसद हैं।

पढ़ेंः लतित मोदी ने सोनिया और वरुण गांधी को भी लपेटा

chat bot
आपका साथी