उत्पल कुमार सिंह लोकसभा महासचिव नियुक्त, केंद्र व राज्य सरकारों में विभिन्न पदों पर कर चुके हैं काम

लोकसभा सचिवालय ने कहा है कि सिंह को कैबिनेट सचिव के रैंक एवं हैसियत में लोकसभा महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एक दिसंबर 2020 से प्रभावी होगी। वर्तमान में वह लोकसभा सचिवालय में सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 07:46 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 07:46 PM (IST)
उत्पल कुमार सिंह लोकसभा महासचिव नियुक्त, केंद्र व राज्य सरकारों में विभिन्न पदों पर कर चुके हैं काम
यह नियुक्ति एक दिसंबर 2020 से प्रभावी होगी।

नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वरिष्ठ आइएएस अधिकारी उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा का महासचिव नियुक्त किया है। वह 1986 बैच के उत्तराखंड कैडर के आइएएस अधिकारी हैं। एक दिसंबर को वह अपना प्रभार ग्रहण करेंगे। वह निवर्तमान स्नेहलता श्रीवास्तव की जगह लेंगे।

लोकसभा सचिवालय ने कहा है कि सिंह को कैबिनेट सचिव के रैंक एवं हैसियत में लोकसभा महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एक दिसंबर 2020 से प्रभावी होगी। वर्तमान में वह लोकसभा सचिवालय में सचिव के रूप में कार्यरत हैं। लोकसभा सचिवालय के अनुसार सिंह के पास 34 वर्षो का बहुमूल्य और विभिन्न प्रशासनिक अनुभव है। केंद्र और राज्य सरकारों में वह विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।

विश्व बैंक का प्रबंधन एवं अन्य में नीति एवं प्रबंधन में निभाई खास भूमिका

उत्तराखंड के मुख्य सचिव के रूप में उनका ढाई साल का कार्यकाल उल्लेखनीय रहा। उन्होंने अर्थव्यस्था और प्रशासन के क्षेत्र में विभिन्न पदों पर काम किया। अपने इस कार्यकाल के दौरान सिंह ने खास तौर से लोक निर्माण में बुनियादी ढांचा, ऊर्जा और आइटी, कृषि एवं बागवानी, मानव संसाधन, पुलिस और कार्मिक प्रबंधन, सार्वजनिक क्षेत्र का प्रबंधन, विश्व बैंक का प्रबंधन एवं अन्य में नीति एवं प्रबंधन में भूमिका निभाई। इसके अलावा हरिद्वार में अर्ध कुंभ जैसे मेगा इवेंट का भी प्रबंधन किया।

chat bot
आपका साथी