असम में ब्लू ह्वेल गेम खेलने वाले दो किशोर अस्पताल में भर्ती

असम में ब्लू ह्वेल के जबड़े में आने से दो और बच्चों को बचा लिया गया है।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Sat, 02 Sep 2017 09:05 AM (IST) Updated:Sat, 02 Sep 2017 10:00 AM (IST)
असम में ब्लू ह्वेल गेम खेलने वाले दो किशोर अस्पताल में भर्ती
असम में ब्लू ह्वेल गेम खेलने वाले दो किशोर अस्पताल में भर्ती

गुवाहाटी (पीटीआई)। नगर में ब्लू ह्वेल गेम खेलने वाले दो किशोरों को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिला प्रशासन ने इसे लेकर एक कमेटी गठित की है।

गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अधीक्षक आर तालुकदार ने बताया कि 16-17 साल उम्र के दो किशोरों को अस्पताल के मनोरोग चिकित्सा विभाग में भर्ती कराया गया है। उन्हें काउंसिलिंग दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है क्योंकि किशारों में आत्महत्या की प्रवृत्ति देखी गई है।

यह भी पढ़ें: ब्लू व्हेल गेम की एडमिन 17 साल की लड़की गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: 'ब्लू ह्वेल' गेम के खिलाफ कार्रवाई करेगा मद्रास हाई कोर्ट

chat bot
आपका साथी