बीच सड़क पर फिल्मी सीन: हाइवे पर लड़ते रहे दो आशिक, महिला तीसरे के साथ हुई फुर्र

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सिद्धाराजू और मूर्ति नामक दो लोगों के बीच शशिकला को लेकर हाइवे पर जमकर मारपीट हुई।

By Manish NegiEdited By: Publish:Mon, 06 Aug 2018 10:04 AM (IST) Updated:Mon, 06 Aug 2018 12:55 PM (IST)
बीच सड़क पर फिल्मी सीन: हाइवे पर लड़ते रहे दो आशिक, महिला तीसरे के साथ हुई फुर्र
बीच सड़क पर फिल्मी सीन: हाइवे पर लड़ते रहे दो आशिक, महिला तीसरे के साथ हुई फुर्र

बेंगलुरु, जेएनएन। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पुणे हाइवे पर शनिवार को अजब नजारा देखने को मिला। दरअसल, हाइवे पर दो शख्स एक महिला के लिए लड़ रहे थे। दोनों ही मर्द खुद को उस महिला का पति बता रहे थे। जिस महिला के लिए दोनों आशिक लड़ रहे थे वो भी वहीं मौजूद थी। लड़ाई इतनी बढ़ गई की नौबत मारपीट तक की आ गई। मजे की बात ये है कि दोनों लोगों को लड़ता देख महिला किसी तीसरे मर्द के साथ रफू चक्कर हो गई। हाइवे से गुजरने वालों के लिए यह सीन कम फिल्मी नहीं था। महिला का नाम शशिकला बताया जा रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सिद्धाराजू और मूर्ति नामक दो लोगों के बीच शशिकला को लेकर हाइवे पर जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने बताया कि शशिकला ने 2000 में रंगास्वामी नाम के एक शख्स के साथ शादी की थी। इनकी शादी 2010 में टूट गई। इसके बाद शशिकला रमेश नाम के किसी आदमी के साथ रहने लगी। लेकिन 2015 में वह कुमार नाम के एक और शख्स के पास गई। वहां भी उसका रिश्ता सिर्फ छह मगीने ही चला। इसके बाद शशिकला चिक्काबिदारीकल्लू मूर्ति नाम के एख ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ रहने लगी, जिसके दो बच्चे पहले से थे। 

पुलिस ने बताया कि शशिकला जहां नौकरी करती थी, वहां के एक कैब ड्राइवर सिद्धाराजू से भी शशिकला का अफेयर चलने लगा। इसके बाद महिला ने शादीशुदा मूर्ति को छोड़कर सिद्धाराजू के साथ रहने का सोचा।

शनिवार को शशिकला एक बस स्टॉप पर सिद्धाराजू के साथ खड़ी थी। तभी अचानक वहां मूर्ति भी आ धमका। दोनों के बीच मारपीट हो ही रही थी। शशिकला ने पुलिस को बताया कि ये दोनों उसके सिर्फ दोस्त हैं। इतने में एक तीसरा शख्स आया और शशिकला को भगाकर ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिरकर शशिकला किस शख्स के साथ कहां भागी है और किसके साथ भागी है।

chat bot
आपका साथी