भारत-म्यांमार सीमा पर तीन बम विस्फोट में दो घायल

भारत-म्यांमार सीमा स्थित मणिपुर के उखरुल जिले के पास हुए तीन शक्तिशाली बम विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। अधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

By Edited By: Publish:Wed, 09 Jul 2014 10:30 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jul 2014 12:00 PM (IST)
भारत-म्यांमार सीमा पर तीन बम विस्फोट में दो घायल

इंफाल। भारत-म्यांमार सीमा स्थित मणिपुर के उखरुल जिले के पास हुए तीन शक्तिशाली बम विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। अधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार को असम राइफल्स की 44वीं बटालियन नाका के पास हुई। सूत्रों ने बताया कि यह बम धमाका संदिग्ध आतंकियों द्वारा सुरक्षा अधिकारियों के खिलाफ प्रायोजित किया गया था। इस धमाके में घायल पीड़ितों की पहचान कर ली गई है जिनमें से एक किसान एस. पी. किनेथ [41] और एक मजदूर लैशर्म किरण [45] वर्ष हैं। दोनों घायलों को इंफाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बम फटने से युवक की हालत गंभीर

chat bot
आपका साथी