सीएम रूपाणी के काफिले की दो कारें हुई दुर्घटनाग्रस्त, मां अंबाजी के दर्शन कर लौट रहे थे सीएम

उत्तर गुजरात में मां अंबाजी के दर्शन कर लौट रहे गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के काफिले की दो कारें अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई

By Nitin AroraEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 07:18 PM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 07:18 PM (IST)
सीएम रूपाणी के काफिले की दो कारें हुई दुर्घटनाग्रस्त, मां अंबाजी के दर्शन कर लौट रहे थे सीएम
सीएम रूपाणी के काफिले की दो कारें हुई दुर्घटनाग्रस्त, मां अंबाजी के दर्शन कर लौट रहे थे सीएम

अहमदाबाद,जेएनएन। उत्तर गुजरात में मां अंबाजी के दर्शन कर लौट रहे गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के काफिले की दो कारें अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, मुखयमंत्री व उनकी पत्नी पुरी तरह सुरक्षित हैं लेकिन तीन पुलिसकर्मी इसमें जख्मी हो गए।

अंबाजी से गांधीनगर लौटते वक्त खेडब्रह्मा से निकलते ही मुख्य्मंत्री के काफिले के सामने सुअर आ जाने से दो पायलट कार आपस में टकरा कर पलट गई। इस हादसे में सीएम की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधीक्षक व पुलिस के दो जवान जख्मी हो गए। नजदीक के अस्पताल में उनका उपचार कराया गया। गौरतलब है कि इस दौरान मुख्यमंत्री भी वहीं पर मौजूद रहे व दुर्घटना की जानकारी से लेकर जवानों के उपचार की पूरी निगरानी करते रहे।

गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री विजय रूपाणी  पत्नी अंजली रूपाणी के साथ अंबा माताजी के दर्शन करने गए थे। सुबह की आरती में शामिल होने के बाद इस दंपत्ती ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। सीएम रूपाणी ने बताया कि गुजरात में शांति व सम्रद्धी तथा प्रगति की कामना के साथ उन्होंने विधिविधान पूर्वक माताजी की पूजा की। रूपाणी दंपत्तीक ने मंदिर में 31 हजार रुपये का दान भी किया। यहां उन्होंने अंबाजी के स्वगर्ण शिखर के कार्य व यात्रियों के सुख सुविधाओं के संबंध में देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष जिला कलेक्टर से जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी