Tuticorin custodial Death: जांच कर रहे CBI के दो सदस्य कोरोना संक्रमित, आरोपित इंस्पेक्टर की जेल में बिगड़ी तबीयत

इस मामले की जांच कर रही सीबीआइ टीम के सब इंस्पेक्टर व हेड कांस्टेबल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 09:05 AM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 09:05 AM (IST)
Tuticorin custodial Death: जांच कर रहे CBI के दो सदस्य कोरोना संक्रमित, आरोपित इंस्पेक्टर की जेल में बिगड़ी तबीयत
Tuticorin custodial Death: जांच कर रहे CBI के दो सदस्य कोरोना संक्रमित, आरोपित इंस्पेक्टर की जेल में बिगड़ी तबीयत

मदुरै, एजेंसियां। तमिलनाडु में गत माह पुलिस हिरासत में हुई पिता-पुत्र की मौत के मामले के आरोपित इंस्पेक्टर श्रीधर की गुरुवार सुबह मदुरै केंद्रीय कारागार में तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे राजकीय राजाजी अस्पताल ले जाया गया। उधर, मामले की जांच कर रही सीबीआइ टीम के दो सदस्य (सब इंस्पेक्टर व हेड कांस्टेबल) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीम के बाकी सदस्यों की कोरोना जांच की जा रही है।                                                                                                       

59 वर्षीय आरपी जयराज व उनके 31 वर्षीय बेटे जे. बेनिक्स को कफ्र्यू के दौरान स्थानकुलम बाजार में मोबाइल दुकान खोलने के आरोप में 19 जून को गिरफ्तार करके कोविलपट्टी उप कारागार में रखा गया था। आरोप है कि दोनों की पुलिस ने जमकर पिटाई की थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें कोविलपट्टी राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां 22 जून को बेनिक्स की मौत हो गई, जबकि अगली सुबह जयराज ने दम तोड़ दिया।

इस मामले में 10 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। पहले यह मामला कोविलपट्टी ईस्ट थाने में दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में इसकी जांच सीबीआइ को सौंप दी गई। अस्पताल के डीन ने बताया कि श्रीधर के स्वास्थ्य की जांच की गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी