अाजादी के बाद पहली बार इस गांव में फहराया जाएगा तिरंगा

नक्सल प्रभावित गोमपाड़ में अब तक स्वतंत्रता दिवस पर नक्सली काला झंडा ही फहराते रहे हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Sat, 23 Jul 2016 11:38 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jul 2016 11:52 AM (IST)
अाजादी के बाद पहली बार इस गांव में फहराया जाएगा तिरंगा

नई दुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोमपाड़ गांव में पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। नक्सल प्रभावित गोमपाड़ में अब तक स्वतंत्रता दिवस पर नक्सली काला झंडा ही फहराते रहे हैं।

इस साल नौ अगस्त से 15 अगस्त तक दंतेवाड़ा से गोमपाड़ तक दो सौ किलोमीटर पैदल मार्च कर देशभर के बस्तर सालिडेरिटी ग्रुप के सदस्य गांव पहुंचेंगे और वहां तिरंगा फहराएंगे।

इसी गांव की मड़कम हिड़मे की पिछले महीने पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। हाई कोर्ट के आदेश पर मड़कम के मामले की न्यायिक जांच चल रही है। सर्व आदिवासी समाज, पीयूसीएल, जगदलपुर लीगल एड और कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

पढ़ेंः पढ़ें- कैसे आज ही के दिन तिरंगा बना था भारत का राष्ट्रीय ध्वज

chat bot
आपका साथी