मौसम में उतार चढ़ाव जारी, पटरी पर नहीं लौट रही बिगड़ी रेल व्यवस्था

ठंड का खेल जारी है, कहीं धूप तो कहीं कड़ाके की ठंड है। इसके कारण पूर्वोत्‍तर से चल रही 38 ट्रेनों को रद किया जा चुका है।

By Monika minalEdited By: Publish:Sat, 17 Dec 2016 02:17 PM (IST) Updated:Sat, 17 Dec 2016 02:44 PM (IST)
मौसम में उतार चढ़ाव जारी, पटरी पर नहीं लौट रही बिगड़ी रेल व्यवस्था

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश में मौसम की आंखमिचौली का खेल जारी है। ठंड और कोहरे का कहर जारी है। एक तरफ पूर्वोत्तर भारत में कड़ाके की ठंड रही है, तो दूसरी ओर दिल्ली में दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली है। कोहरे के चलते पूर्वोत्तर से चलने वाली ट्रेनें दिल्ली देरी से पहुंच रही हैं। जबकि 38 ट्रेनों को कैंसिल किया जा चुका हैं। इनमें ज्यादातर एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। इसके अलावा तीन सुपरफास्ट और तीन शताब्दी ट्रेनें भी कैंसिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते की शुरुआत में ठंड के एक बार फिर जोरदार असर दिखाने के आसार है। इस दौरान कई इलाकों में कोहरे का प्रकोप और बढ़ेगा। जबकि सर्द हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं। ठंड और कोहरे की सबसे ज्यादा मार यूपी में देखने को मिल रही है। लखनऊ और मुजफ्फरनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बरेली, कानपुर और झांसी में यह नौ डिग्री सेल्सियस था। इलाहाबाद और वाराणसी में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब आंका गया।

पिछले दिनों यूपी के बाराबंकी जिले से एक व्यक्ति की ठंड से मारे जाने की खबर थी। जिसके बाद प्रशासन की ओर से एहतियातन कुछ कदम उठाए गए थे। वहीं चौराहों पर अलाव जलाने का निर्देश दिया गया था। लेकिन इस बार पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते प्रशासन की ओर से की गयी तैयारी नाकाफी साबित हो रही है।

घने कोहरे की चपेट में डूबा बिहार, लगातार गिरते पारे ने बढ़ाई कनकनी

PICS: बिहार में सर्दी का सितम, ऐसी है फुटपाथों व रैन बसेराें की जिंदगी

chat bot
आपका साथी