Maharashtra: महाराष्ट्र के इस पुलिस थाने को मिला ISO 9001: 2015 का प्रमाण पत्र

Maharashtra latest News कानून और व्यवस्था बनाए रखने अपराधों की रोकथाम करने और पता लगाने और लोगों को पुलिस सेवाएं प्रदान करने के लिए पुलिस स्टेशन (Police Station) को आईएसओ 90012015 (ISO 90012015) श्रेणी में प्रमाणित किया गया है।

By Shivam YadavEdited By: Publish:Tue, 16 Aug 2022 05:05 PM (IST) Updated:Tue, 16 Aug 2022 05:05 PM (IST)
Maharashtra: महाराष्ट्र के इस पुलिस थाने को मिला ISO 9001: 2015 का प्रमाण पत्र
इस बारे में मंगलवार को एक अधिकारी ने जानकारी दी है।

पालघर, एजेंसी। महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक पुलिस थाने को इसके सिस्टम और कार्य प्रणाली के लिए ISO 9001: 2015 का प्रमाण पत्र मिल गया है। इस बारे में मंगलवार को एक अधिकारी ने जानकारी दी है।

पालघर (ग्रामीण) के एसएसपी बालासाहेब पाटिल ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों एक छोटे से समारोह में वाडा पुलिस थाने को मिले आईएएसओ प्रमाणपत्र की पट्‌टी का उद्घाटन किया।

अधिकारी ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और पता लगाने और लोगों को पुलिस सेवाएं प्रदान करने के लिए वाडा पुलिस स्टेशन को आईएसओ 9001:2015 श्रेणी में प्रमाणित किया गया है।

chat bot
आपका साथी