11 तोले सोने के उस्तरे से हजामत करता है ये नाई, होती है एडवांस बुकिंग

विशाल घमारे और आकाश झांबरे नाम के दो दोस्तों ने 13 अक्टूबर को सीजर नाम से सैलून शुरू किया। विशाल और आकाश कुछ अलग करना चाह रहे थे।

By Manish NegiEdited By: Publish:Thu, 18 Oct 2018 11:57 AM (IST) Updated:Thu, 18 Oct 2018 12:04 PM (IST)
11 तोले सोने के उस्तरे से हजामत करता है ये नाई, होती है एडवांस बुकिंग
11 तोले सोने के उस्तरे से हजामत करता है ये नाई, होती है एडवांस बुकिंग

नई दिल्ली, जेएनएन। आमतौर पर आपने राजा-महाराजाओं के सोने-चांदी के बर्तनों या आभूषणों के बारे में जरुर सुना होगा। लेकिन, महाराष्ट्र के बीड में एक ऐसा नाई भी है जो हजामत करने के लिए सोने के उस्तरे का इस्तेमाल करता है। विशाल घमारे और आकाश झांबरे नाम के दो दोस्तों ने 13 अक्टूबर को 'सीजर' नाम से सैलून शुरू किया। विशाल और आकाश कुछ अलग करना चाह रहे थे। अलग करने की चाह में इन्होंने चार लाख दस हजार रुपये में 11 तोले सोने का उस्तरा का खरीदा।

विशाल और आकाश की अलग सोच से इनके बिजनेस को फायदा भी हो रहा है। दुकान शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है, लेकिन यहां शेविंग कराने वालों की लाइन लग जाती है। हर किसी के दिले में सोने के उस्तरे से दाढ़ी बनवाने की इच्छा है। जिस वजह से सैलून में दो दिनों की वेटिंग चल रही है।  

दाढ़ी बनवाने के 150 रुपये
आमतौर पर दाढ़ी बनवाने के 40 से 70 रुपये लिए जाते हैं। लेकिन सीजर में इसके लिए 150 रुपये का खर्चा आता है। हालांकि, सोने के उस्तरे से दाढ़ी बनवाने के बाद लोगों को ये कीमत खटकती नहीं है।

गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले महाराष्ट्र के ही सांगली का एक नाई चर्चा का विषय बना था। उस्तरा मेन्स स्टूडियो में हजामत के लिए 10 तोले सोने के उस्तरे का इस्तेमाल किया जाता है।

chat bot
आपका साथी