देश में प्लास्टिक कूड़े को लेकर 1 अक्टूबर से चलेगा महाभियान, अनुराग ठाकुर ने लोगों से की ये अपील

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश को प्लास्टिक कूड़े (Plastic Waste) से आजादी दिलाने के लिए स्वच्छ भारत (CleanIndia) कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसकी शुरुआत 1 अक्टूबर से होगी।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 03:14 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 03:15 PM (IST)
देश में प्लास्टिक कूड़े को लेकर 1 अक्टूबर से चलेगा महाभियान, अनुराग ठाकुर ने लोगों से की ये अपील
देश में प्लास्टिक कूड़े के खिलाफ 1 अक्टूबर से शुरू होगा स्वच्छ भारत अभियान

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय सूचना व प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोगों से स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश को प्लास्टिक कूड़े से आजादी दिलाने के लिए स्वच्छ भारत (CleanIndia) कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसकी शुरुआत 1 अक्टूबर से होगी। इसके तहत देश भर से 75 लाख किलोग्राम कचरा इक्ट्ठा किया जाएगा।

पूरे माह चलेगा स्वच्छ भारत अभियान

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव और गांधी जयमती के अवसर पर 1 से 31 अक्तूबर तक देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान दुनिया का सबसे बड़ा अभियान होगा। इससे पहले उन्होंने बताया था कि इस अभियान के तहत हर गांव और जिले से कचरा एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत हर गांव से 30 किलोग्राम और जिले से 10080 किलोग्राम कूड़ा निकाला जाएगा। इतने बड़े स्तर पर कूड़ा निकाले जाने पर स्वच्छता की अलग तस्वीर नजर आएगी, जिसमें जिला उपायुक्तों की विशेष भूमिका रहेगी।

#AzadiKaAmritMahotsav में आपसी सहयोग से देश को प्लास्टिक कूड़े से आजादी दिलाने के लिए संकल्प से सिद्धि मूल मंत्र द्वारा 1 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले #CleanIndia कार्यक्रम से जुड़ें: @ianuragthakur

रजिस्टर करें :👇🏻https://t.co/A1Iwq8hAJa@IndiaSports @PMOIndia pic.twitter.com/FhIRRz7eS9— Dainik Jagran (@JagranNews) September 26, 2021

गांवों का होगा सुंदरीकरण

उन्होंने कहा कि इसकी सफलता के लिए जन सहयोग अपेक्षित है, इसलिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत गांवों का सुंदरीकरण किया जाए। परंपरागत जलस्रोतों की विशेष सफाई की जाएगी। विभिन्न गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संगठनों तथा विभागों को एकजुट कर अभियान को सफल बनाने का लक्ष्य है। इसमें विशेष रूप से शिक्षा और खेल विभाग का योगदान रहेगा।

पीएम मोदी ने की ये अपील

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में स्वच्छ भारत अभियान का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वाधीनता के सपने के साथ जोड़ दिया था, उसी प्रकार इतने दशकों बाद स्वच्छता आंदोलन ने एक बार फिर देश को नए भारत के सपने के साथ जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का अभियान साल-दो साल या एक सरकार-दूसरी सरकार का विषय नहीं है, बल्कि पीढ़ी दर पीढ़ी स्वच्छता के संबंध में सजगता से लगातार बिना थके-बिना रुके बड़ी श्रद्धा के साथ जुड़े रहना है और स्वच्छता के अभियान को चलाए रखना है।

chat bot
आपका साथी