स्वच्छता अभियान 2023: सफाई में जुटा पूरा देश, PM Modi ने शेयर किया वीडियो; केंद्रीय मंत्रियों ने लगाई झाड़ू

कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के सीएम इस अभियान के तहत सड़कों पर उतरे हैं और स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग दे रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी समेत कई नेताओं ने स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की।भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

By AgencyEdited By: Publish:Sun, 01 Oct 2023 10:42 AM (IST) Updated:Sun, 01 Oct 2023 12:56 PM (IST)
स्वच्छता अभियान 2023: सफाई में जुटा पूरा देश, PM Modi ने शेयर किया वीडियो; केंद्रीय मंत्रियों ने लगाई झाड़ू
स्वच्छता अभियान के लिए देश भर के 6.4 लाख से ज्यादा साइटों का हुआ चयन

HighLights

  • जेपी नड्डा और मीनाक्षी लेखी ने साथ में की स्वच्छता अभियान की शुरुआत
  • देश भर के 6.4 लाख से ज्यादा साइटों का हुआ चयन

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले देशभर में आज स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने 1 अक्टूबर को इस अभियान की पूरी तैयारी करते हुए अभियान का आगाज कर लिया है।

पीएम मोदी का खास संदेश

स्वच्छता अभियान के मौके पर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खास वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह झाड़ू लगाते नजर आ रहा हैं। दरअसल, इस बार पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत के साथ-साथ स्वस्थ्य भारत पर भी जोर दिया है।

Today, as the nation focuses on Swachhata, Ankit Baiyanpuriya and I did the same! Beyond just cleanliness, we blended fitness and well-being also into the mix. It is all about that Swachh and Swasth Bharat vibe! @Ankit_Wrestler pic.twitter.com/aOHwgZrunV

— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2023

इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आज, जब देश स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, अंकित बैयनपुरिया और मैंने भी वही किया! केवल स्वच्छता के अलावा, हमने इसमें फिटनेस और खुशहाली को भी शामिल किया है। यह सब स्वच्छ और स्वस्थ भारत की भावना के बारे में है!"

स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते दिखे कई वरिष्ठ भाजपा नेता

कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के सीएम इस अभियान के तहत सड़कों पर उतरे हैं और स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग दे रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,  गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी समेत कई नेताओं ने झाडू उठा लिया है।

#WATCH अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने 'स्वच्छता अभियान' में भाग लिया। pic.twitter.com/Ef2ZDjFHWh

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2023

यह भी पढ़ें: तवांग में जुटे खिलाड़ी चीन को दिखाएंगे आईना, मैराथन और टग ऑफ वार में 3,500 से अधिक प्रतिभागी शामिल

अमित शाह ने लगाई झाड़ू

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में 'स्वच्छता अभियान' में हिस्सा लिया। यहां पर गृह मंत्री कई भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नजर आए। 

#WATCH गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में 'स्वच्छता अभियान' में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/G5kGE6oX6K— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2023

जेपी नड्डा और मीनाक्षी लेखी ने साथ में की शुरुआत

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी एक साथ अंबेडकर नगर बस्ती में अभियान का आगाज करते नजर आए। जेपी नड्डा ने कहा, "बीजेपी स्वच्छता पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान मना रही है। देश भर में हमारे कई कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। आज मैं अंबेडकर बस्ती में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने आया हूं और मैं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ यहां आकर मुझे खुशी हो रही है। मुझे यकीन है कि महात्मा गांधी के इस स्वच्छता अभियान को उसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।"

#WATCH | BJP National President JP Nadda says, "BJP is celebrating Swachchta Pakhwada and Swacchta Abhiyan... Many of our workers across the country are participating in the Swacchta Abhiyan... Today I have come to Ambedkar Basti to participate in the Swacchta Abhiyan and I am… pic.twitter.com/gIadfyNYdR— ANI (@ANI) October 1, 2023

उन्होंने कहा, "यहां आकर मुझे एक जन आंदोलन में शामिल होने का मौका मिला है। इस जन आंदोलन से जुड़े ही, लेकिन एक संकल्प करें की अपने जीवन में आप कभी भी गंदगी नहीं फैलाएंगे और स्वच्छता में अपना योगदान देंगे। हमारी जीवनशैली और आदतें स्वच्छता को मजबूती दें, इसकी कोशिश में भाजपा के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। यह कार्यक्रम एक घंटा और एक दिन का नहीं है, बल्कि जीवन भर चलने वाला कार्यक्रम है।"

#WATCH | BJP National President JP Nadda and Union Minister Meenakashi Lekhi participate in 'Swacchta Abhiyan' (cleanliness drive) in Delhi. pic.twitter.com/XZp2WsdlC2— ANI (@ANI) October 1, 2023

साथ ही, जेपी नड्डा ने कहा, "महात्मा गांधी ने स्वच्छता का जो सपना देखा और मोदी जी ने जिस सपने को साकार किया है, हम उसे और मजबूती से आगे ले जाए, यहीं मेरा कहना है।"

रेलवे अधिकारियों के साथ शामिल हुए केंद्रीय मंत्री वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे के अधिकारियों के साथ 'स्वच्छता अभियान' कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, "वंदे भारत ट्रेन के लिए 14 मिनट का क्लीन-अप प्रोटोकॉल तैयार किया गया है। आज 35 जगहों पर इसकी शुरुआत होगी और फिर बाद में इसे आगे बढ़ाया जाएगा"

#WATCH गुरूग्राम (हरियाणा): केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे के अधिकारियों के साथ 'स्वच्छता अभियान' कार्यक्रम में भाग लिया। pic.twitter.com/Nj2OYollAL— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2023

सीएम योगी भी झाड़ू लगाते आए नजर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चक्रतीर्थ नैमिषारण्य में 'स्वच्छता अभियान कार्यक्रम' में भाग लिया। यहां वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीतापुर क्षेत्र में झाड़ू लगाते नजर आ रहे थे। पीएम मोदी के आग्रह के बाद आज पूरे देश में स्वच्छता अभियान के तहत एक साथ आगे आया है। 

#WATCH सीतापुर: उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चक्रतीर्थ नैमिषारण्य में 'स्वच्छता अभियान कार्यक्रम' में भाग लिया। pic.twitter.com/tZ4ADuwDkg— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2023

कई भाजपा नेताओं ने लिया अभियान में हिस्सा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई में 'स्वच्छता अभियान' कार्यक्रम में भाग लिया।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने मुंबई में 'स्वच्छता अभियान' कार्यक्रम में भाग लिया। pic.twitter.com/oVPInSvLTR— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2023

उत्तर प्रदेश भाजपा चीफ भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने 'कचरा मुक्त भारत-स्वच्छ भारत' अभियान के तहत सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा चीफ भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने 'कचरा मुक्त भारत-स्वच्छ भारत' अभियान के तहत सफाई अभियान में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/e5FJR3FiVj— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2023

उत्तर प्रदेश भाजपा चीफ भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा, "हमारी पार्टी ने चाहे सेवा के काम हो, रचनात्मक काम और स्वच्छा से जुड़े विषयों में अभियान को पूरा करने का काम किया है। हम आज और कल, महात्मा गांधी की जयंती पर 'स्वच्छता अभियान' चला रहे हैं।"

भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने 'स्वच्छता अभियान' में भाग लिया और सड़कों की सफाई की।

#WATCH पटना (बिहार): भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने 'स्वच्छता अभियान' में भाग लिया और सड़कों की सफाई की। pic.twitter.com/lU4UwFk8Qd— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2023

भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "ये एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। मुझे अच्छा लगा कि पटना हाई कोर्ट के वकीलों ने हाई कोर्ट के बाहर झाडू लगाया और झाडू लगाते हुए मेरे घर तक आ गए। अब मैं काली घाट जा रहा हूं वहां झाडू लगाऊंगा। सब लोग सफाई में लगे हुए हैं। स्वच्छ भारत देश के लिए बहुत आवश्यक होना चाहिए। आज प्रधानमंत्री जी ने एक आह्वान किया और पूरा देश झाड़ू लेकर निकला है। हमारी पीड़ा है कि नगर निगम ने यहां हड़ताल कर रखा है। हर बार दशहरा के पहले हड़ताल होती है।"

#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 'स्वच्छता अभियान' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/DGrkQkF4PE— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2023

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिल्ली में 'स्वच्छता अभियान' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "स्वच्छता अभियान के पहले ही वर्ष में करीब 4 लाख शौचालयों का निर्माण किया गया। इसके परिणाम स्वरूप ना केवल स्वास्थ्य बल्कि सामज में एक नई संसकृति स्थापित करने का भी कार्य होता है। साफ-सफाई रखना केवल एक सरकारी दायित्व नहीं बल्कि हमारी स्वभाव का हिस्सा है।"

#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde participates in the 'Swachhata Hi Seva' campaign in Mumbai. pic.twitter.com/Z27X92h9h3— ANI (@ANI) October 1, 2023

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में भाग लिया।

#WATCH | Union Minister Rajeev Chandrasekhar participates in the 'Swachhata Hi Seva' campaign at Safdarjung railway station in Delhi pic.twitter.com/hwCa3VzS8r— ANI (@ANI) October 1, 2023

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में भाग लिया।

#WATCH | Union Minister Piyush Goyal and Lok Sabha Speaker Om Birla participate in the 'Swachhata Hi Seva' campaign in Kota, Rajasthan pic.twitter.com/bHzu2N7RH4— ANI (@ANI) October 1, 2023

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "लाल किले की प्राचीर से, हमारे प्रधानमंत्री ने भारत को 'स्वच्छ भारत' में बदलने के इस मिशन की शुरुआत की। यह हमारी जीवनशैली को बदलने और नागरिकों के बीच जिम्मेदारी का गहरा व्यवहारिक परिवर्तन लाने के लिए है। वह कहते हैं, 'सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास, सबका प्रयास', यह एक ज्वलंत उदाहरण है कि कैसे भारत के लोग एक साथ आए हैं और प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत के दृष्टिकोण के पीछे एकजुट हुए हैं। यह सिर्फ सुंदर परिवेश के बारे में नहीं है। यह कल्याण के बारे में भी है। यह स्वास्थ्य के बारे में भी है।"

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के कोटा में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में शामिल हुए।

#WATCH | Union Minister Dharmendra Pradhan participates in the 'Swachhata Hi Seva' campaign in Delhi. pic.twitter.com/07mBZgqzPY— ANI (@ANI) October 1, 2023

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, "आज प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर देश स्वच्छता का श्रमदान कर रहा है। मैंने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के परिसर में एक घंटे का सफाई अभियान पूरा किया है। यह जनभागीदारी का अनोखा प्रयास है।"

#WATCH | Madhya Pradesh: Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia participates in the 'Swachhata Hi Seva' campaign in Gwalior. pic.twitter.com/kThyrEduRU— ANI (@ANI) October 1, 2023

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने महात्मा गांधी का संदेश लिया है और हमें विश्वास है कि इस देश के 140 करोड़ लोग महात्मा गांधी के सपने और पीएम मोदी के संकल्प को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे"

देश भर के 6.4 लाख से ज्यादा साइटों का हुआ चयन

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को बताया कि स्वच्छता पखवाड़े की थीम 'कचरा मुक्त भारत' है। इसके लिए देश भर में 6.4 लाख से ज्यादा साइटों का चयन किया गया है, जिसमें 35 हजार आंगनवाड़ी, 22 हजार बाजार, 7 हजार बस स्टैंड, 1 हजार गौ शालाएं और 300 चिड़ियाघर शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 'एक तारीख, एक घंटा, एक साथ' विशेष रूप से स्वच्छता गतिविधियों के लिए समर्पित अभियान है।

यह भी पढ़ें: PM Modi का तेलंगाना दौरा आज, जनता को 13 हजार 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

chat bot
आपका साथी