सनी लियोन का विमान हादसे का शिकार होते-होते बचा

रागिनी एमएमएस-2 की अभिनेत्री अपने प्रशंसकों को अपनी खैरियत बताने के लिए अपना एक वीडियो भी साझा किया।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Wed, 31 May 2017 10:38 PM (IST) Updated:Wed, 31 May 2017 10:38 PM (IST)
सनी लियोन का विमान हादसे का शिकार होते-होते बचा
सनी लियोन का विमान हादसे का शिकार होते-होते बचा

मुंबई, प्रेट्र। महाराष्ट्र के एक सुदूर इलाके में बॉलीवुड अभिनेत्री का निजी विमान हादसे का शिकार होते-होते बच गया। वह अपने पति डेनियल वेबर और अपने कुछ मित्रों के साथ जा रही थीं। सनी लियोनी ने ट्वीट कर अपनी और अपने साथ विमान में सवार सभी लोगों के सुरक्षित होने की खबर दी है।

36 वर्षीय अभिनेत्री सनी ने बुधवार को बताया कि यह घटना खराब मौसम के चलते हुई थी। सनी ट्वीट करके कहा, 'धन्यवाद ईश्वर। हम सभी जीवित हैं। हमारा निजी विमान खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त होते बचा है। अपनी किस्मत का शुक्र मनाते हम घर लौट रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: UPSC रिजल्ट घोषित: नंदिनी केआर बनीं टॉपर, अनमोल को दूसरा स्थान

रागिनी एमएमएस-2 की अभिनेत्री अपने प्रशंसकों को अपनी खैरियत बताने के लिए अपना एक वीडियो भी साझा किया। उन्होंने कहा कि विमान के गिरने के हालात बनते ही सब चीखने-चिल्लाने लगे। भगवान का शुक्र है कि हम सब सलामत हैं। और सभी सुरक्षित घर पहुंच रहे हैं। उन्होंने एक और ट्वीट करके विमान के पायलटों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पायलट बेहतरीन हैं। हमारा जीवन उनके ही हाथों में था और उन्होंने हम सबको बचा लिया।

यह भी पढ़ें:पर्यावरण मंत्रालय के नए कानून का विरोध भारत की सोच के खिलाफ

chat bot
आपका साथी