कर्नाटक में NIT के छात्रों ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के लिए तैयार की ई- बाइक

कर्नाटक में एनआइटी के छात्रों ने फोरेस्ट डिपार्टमेंट के लिए ई- बाइक डिजाइन की है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक (NITK) के छात्रों ने फोरेस्ट डिपार्टमेंट के लिए एक विशेष ई-बाइक डिजाइन की है। पढ़ें इससे संबंधित पूरी खबर।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 11:23 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 11:27 AM (IST)
कर्नाटक में  NIT के छात्रों ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के लिए तैयार की ई- बाइक
कर्नाटक में NIT के छात्रों ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के लिए तैयार की ई- बाइक

मैंगलोर, एएनआइ। कर्नाटक में एनआइटी के छात्रों ने फोरेस्ट डिपार्टमेंट के लिए ई- बाइक डिजाइन की है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक (NITK) के छात्रों ने फोरेस्ट डिपार्टमेंट के लिए एक विशेष ई-बाइक डिजाइन की है। एनआईटीके के जल संसाधन और महासागर इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर डॉ पृथ्वीराज यू (Dr Pruthviraj U) ने बताया कि इस ई-बाइक को फोरेस्ट डिपार्टमेंट और अधिकारियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया। दरअसल, वे अपने स्वयं के वाहनों से जंगल की रक्षा करने के लिए जंगलों में दूर जाते हैं। 

उन्होंने कहा कि  मोबिलिटी ड्राइव (Mobility drive)  सौर ऊर्जा से संचालित हो सकती है और वॉकी-टॉकी, मोबाइल या जीपीएस सिस्टम चार्ज की जा सकती है। इसके साथ ही ई- बाइक की हेडलाइट को इनबिल्ट बैटरी के साथ पोर्टेबल टॉर्च के साथ लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा,' जब हमारे प्रोफेसर इस विचार के साथ आए, तो हम सभी को एक साथ बैठना पड़ा क्योंकि इसको  डिजाइन करने के निर्माण के बारे में भी जानकारी होना जरूरी था। उन्होंने कहा कि इन सभी को ध्यान में रखते हुए, हमने इस बाइक का निर्माण किया था। ताकी इसे जंगल में इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने इसके लिए एनआईटीके को भी धन्यवाद दिया। 

उधर, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि नई औद्योगिक विकास योजना का जम्मू कश्मीर के आर्थिक विकास में असर हो रहा है और पहले 10 महीनों के दौरान 29000 करोड के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर के विकास के सफर में निवेशकों और उत्पादकों से जुड़ने के लिए कहा।

उपराज्यपाल ने जम्मू में इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के 50 वे एडिशन के अवार्ड समारोह में उत्तरी क्षेत्र के निर्यात अवार्ड प्रदान किए। उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक क्रांति का नया अध्याय शुरू करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पिछले 27 महीनों के दौरान जम्मू-कश्मीर में बहुत बदलाव आया है और सामाजिक आर्थिक विकास हो रहा है।

chat bot
आपका साथी