भूकंप के झटके से हिला पूरा उत्तर भारत,रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता

म्यांमार में आए भूकंप के जोरदार झटकों के कारण बुधवार देर शाम देश का पूरा उत्तरी हिस्सा हिल उठा। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र म्यांमार में भारतीय सीमा से 100 किलोमीटर दूर स्थित था।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 13 Apr 2016 07:31 PM (IST) Updated:Thu, 14 Apr 2016 12:01 AM (IST)
भूकंप के झटके से हिला पूरा उत्तर भारत,रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता

नई दिल्ली, प्रेट्र। म्यांमार में आए भूकंप के जोरदार झटकों के कारण बुधवार देर शाम देश का पूरा उत्तरी हिस्सा हिल उठा। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र म्यांमार में भारतीय सीमा से 100 किलोमीटर दूर स्थित था।

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के संचालन प्रमुख जेएल गौतम ने बताया कि पूर्वोत्तर के राज्यों, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों के अलावा ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी झटके महसूस किए गए।

तस्वीरों में देखिए, कहा-कहां आया भूकंप

पूर्वोत्तर में एक ही दिन में यह दूसरा झटका था। मणिपुर की राजधानी इंफाल में सुबह 9:26 बजे 4.6 की तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। गुवाहाटी में लोगों ने मकान में दरार आने की जानकारी दी है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शाम 7:25 बजे भूकंप आया। भूकंप केंद्र की गहराई 134 किलोमीटर होने के कारण इसके झटके बहुत दूर तक महसूस किए गए।

मणिपुर के इम्फाल में भूकंप की वजह से पुलिस चौकी की इमारत गिर गई। इस बीच, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भूकंप की वजह से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चीन, तिब्बत में भी महसूस किए गए झटके :

इस बीच, म्यांमार से मिली जानकारी के मुताबिक, देश में आए भूकंप के झटके भारत के अलावा चीन, तिब्बत, बांग्लादेश तक में महसूस किए गए हैं। देश की राजधानी यंगून के लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया है कि किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

जानिए, कब-कहां भूकंप से कांपी धऱती

जानिए, क्यों आता है भूकंप ?

संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी