शर्मनाक! नौ साल की बेटी के साथ एक महीने से दुष्कर्म कर रहा था सौतेला पिता

आरोपित पिता ने फायदा उठाया और मासूम के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया।

By Manish NegiEdited By: Publish:Wed, 03 Oct 2018 08:50 AM (IST) Updated:Wed, 03 Oct 2018 08:50 AM (IST)
शर्मनाक! नौ साल की बेटी के साथ एक महीने से दुष्कर्म कर रहा था सौतेला पिता
शर्मनाक! नौ साल की बेटी के साथ एक महीने से दुष्कर्म कर रहा था सौतेला पिता

देवास, नई दुनिया। नौ साल की बेटी से सौतेला पिता एक माह तक दुष्कर्म करता रहा। निजी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची ने पी़ड़ा सहेली को सुनाई। इसके बाद बात शिक्षिका तक पहुंची और वहां से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार बालिका की मां ने पहले पति की मौत के बाद करीब आठ साल पहले मल्हार कॉलोनी आड़ी पट्टी के एक व्यक्ति से दूसरी शादी की थी। सौतेला पिता मिस्त्री का काम करता है जबकि मां लंबे समय से टीबी की बीमारी से ग्रस्त है। ऐसे में आरोपित पिता ने फायदा उठाया और मासूम के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया।

बालिका विरोध करती रही लेकिन आरोपित उसे मां व भाई सहित घर से निकालने की धमकी देता था। आखिर में तंग आकर एक दिन बालिका ने स्कूल में सहेली को पी़ड़ा सुनाई। सहेली ने स्कूल की शिक्षिका को यह घटना बताई। इसके बाद शिक्षिका ने जीडीसी की एक प्रोफेसर को जानकारी दी और बात पुलिस तक पहुंची। मामला सामने आने के बाद सोमवार शाम कोतवाली थाने की एसआई शहनाज खान, महिला सशक्तीकरण अधिकारी आकांक्षा बिछोटे के साथ बालिका के घर पहुंची।

पूछताछ की तो बिलख पड़ी
एसआई व महिला सशक्तिकरण अधिकारी ने बालिका को गाड़ी में बैठाकर पूछताछ की तो वह बिलख पड़ी। उसने रोते हुए सारी घटना बताई। इसी बीच आरोपित पिता भी वहां आ पहुंचा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस दोनों को लेकर औद्योगिक थाने पहुंची। मेडिकल करवाकर बालिका को वन स्टाप सेंटर पेहुंचाया गया। पुलिस ने बालिका के बयान के आधार पर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर दुष्कर्म सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया। मंगलवार को आरोपित को न्यायालय में पेश कर पांच अक्टूबर तक रिमांड पर लिया गया।

chat bot
आपका साथी