VIDEO: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी, बड़ सकती है ठंड

पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। कश्मीर घाटी के गुलमर्ग और सोनमर्ग के पहाड़ों पर मौसम की पहली बर्फ गिरी। बर्फबारी से जहां पर्यटकों में खुशी की लहर है वहीं स्थानीय लोगों के लिए दि

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 01:45 PM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 03:23 PM (IST)
VIDEO: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी, बड़ सकती है ठंड
VIDEO: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी, बड़ सकती है ठंड

नई दिल्ली, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू हो गई है। कश्मीर घाटी के गुलमर्ग और सोनमर्ग के पहाड़ों पर मौसम की पहली बर्फ गिरी। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण जहां पर्यटकों में खुशी की लहर है, वहीं स्थानीय लोगों के लिए दिक्कतें भी शुरू हो गई हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाली मुगल रोड को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी के चलते फिलहाल बंद कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू ढंग से चल रहा है।

#WATCH Srinagar turns white, receives season's first snowfall #JammuAndKashmir pic.twitter.com/WN9UY3kwBf — ANI (@ANI) November 7, 2019

 मौसम विभाग का कहना है कि कश्मीर में इस साल सर्दियों ने जल्दी दस्तक दी है क्योंकि पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम दर्ज किया गया है। उधर, जम्मू में वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है।

#WATCH Himachal Pradesh: Solang Nullah in Kullu district near Manali, received snowfall earlier today pic.twitter.com/E5toSGLUnq

— ANI (@ANI) November 7, 2019

कश्मीर घाटी के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग के ऊंचाई वाले स्थानों पर लगभग दो फुट बर्फ गिरी, जबकि तंगदूरी इलाके में 1.5 फुट बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने पहले ही केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में 5 से 8 नवंबर के बीच मौसम बिगड़ने और बर्फबारी की आशंका जताई थी। ताजा बर्फबारी व बारिश से मैदान से पहाड़ों तक तापमान में भारी कमी आई है और घाटी पूरी तरह ठंड की चपेट में आ गई है। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में गुरुवार को सुबह ही बर्फबारी शुरू हो गई।

हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग में बुधवार देर शाम बर्फबारी हुई। इसके चलते मनाली-लेह हाइवे बंद हो गया है। लाहौल घाटी में भी बर्फबारी हुई है।

Himachal Pradesh: Churdhar in Sirmaur district received snowfall, today. pic.twitter.com/PeqaC3o62i

— ANI (@ANI) November 7, 2019

इसके साथ ही उत्तराखंड के बद्रीनाथ में भी बर्फबारी हुई है। आसपास की पहाड़ियां बर्फ से सफेद हो चुकी हैं और कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

chat bot
आपका साथी