गढ़चिरौली में सेना का बड़ा अॉपरेशन, 2 दिन में मारे गए 37 नक्सली

महाराष्ट्र पुलिस ने जिमलगाट्टा इलाके के राजाराम खंडला जंगल में 17 नक्सलियों को फिर ढेर कर दिया।

By Arti YadavEdited By: Publish:Tue, 24 Apr 2018 11:53 AM (IST) Updated:Tue, 24 Apr 2018 02:14 PM (IST)
गढ़चिरौली में सेना का बड़ा अॉपरेशन, 2 दिन में मारे गए 37 नक्सली
गढ़चिरौली में सेना का बड़ा अॉपरेशन, 2 दिन में मारे गए 37 नक्सली

कांकेर (नईदुनिया)। गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) जिले के ताड़गांव के जंगल में रविवार को 16 नक्सलियों को मार गिराने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने सोमवार शाम को जिमलगाट्टा इलाके के राजाराम खंडला जंगल में 21 नक्सलियों को फिर ढेर कर दिया। हालांकि, 15 के शव ही बरामद हुए हैं। मौके पर अभी भी सर्चिंग अॉपरेशन जारी थी। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं। अब तक 37 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।

इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एंटी-नक्सल ऑपरेशंस) शरद शेलर ने बताया कि ताड़गांव में बड़ी सफलता मिलने और इलाके में हार्डकोर नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना के आधार पर सोमवार को भी इलाके में सर्चिग चलती रही। जिला पुलिस के सी-60 कमांडो इस ऑपरेशन में जुटे हुए थे। सोमवार की शाम को जैसे ही जवान राजाराम खंडला जंगल में पहुंचे, पहले से ही घात लगाए नक्सलियों ने यकायक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाल लिया और तगड़ी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे दोनों तरफ से गोलियां चलती रहीं। इसके बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गए। घटनास्थल की सर्चिग करने पर चार नक्सलियों के शव व हथियार बरामद हुए हैं।

आइजी ने की जवानों की तारीफ

महाराष्ट्र के आइजी सतीश माथुर ने घटना की पुष्टि करते हुए जवानों की बहादुरी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता मिली है। चार नक्सलियों का शव बरामद किए गए हैं। जवान सर्चिग कर रहे हैं। अभी और शव मिल सकते हैं। टीम अभी मौके से लौटी नहीं है। बारिश के चलते मुश्किलें आ रही हैं।

chat bot
आपका साथी