इन 6 भारतीय- अमेरिकियों को मिलेगा US का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

छ भारतीय- अमेरिकियों को अमेरिका के प्रतिष्ठित एलिस आइलैंड ऑफ ऑनर के लिए चुना गया है।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 07:49 AM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 08:11 AM (IST)
इन 6 भारतीय- अमेरिकियों को मिलेगा US का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
इन 6 भारतीय- अमेरिकियों को मिलेगा US का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

नई दिल्ली (जेएनएन)। पेप्सीको की सीईओ इंद्रा नूयी और लेखक फरीद जकारिया सहित छह भारतीय- अमेरिकियों को प्रतिष्ठित एलिस आइलैंड ऑफ ऑनर 2017 के लिए चुना गया है। यह अमेरिका में आव्रजकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

चुने गए 88 लोगों को न्यूयार्क के एलिस आइलैंड में 13 मई को सम्मानित किया जाएगा। चार और भारतीय-अमेरिकियों में हरमन इंटरनेशनल उद्योग के चेयरमैन सीईओ दिनेश पालीवाल, डॉ. अन्नपूर्णा एस किनी, यशवंत पटेल, मोहन एच. पटेल शामिल हैं।

नूयी 2006 से ही पेप्सीको की सीईओ हैं और वर्ष 2007 से वह चेयरमैन पद की भी जिम्मेदारी संभाल रहीं हैं। इससे पहले वह कंपनी की मुख्य वित्त अधिकारी थी। वहीं जकारिया सीएनएन के ‘फरीद जकारिया जीपीएस’ के होस्ट होने के साथ ही वाशिंगटन पोस्ट के स्तंभ लेखक भी हैं। वह न्यूजवीक के भी स्तंभ लेखक रह चुके हैं। इसके साथ ही वह न्यूजवीक इंटरनेशनल के संपादक थे।

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान को मौका नहीं देगा भारत, कर देगा परमाणु हमला'

यह भी पढ़ें: कश्मीर में आतंक फैलाने वाले की नागरिकता छीनेगा अमेरिका

chat bot
आपका साथी