मेरठ के बाल सुधार गृह में बवाल जारी, सिलेंडर लेकर छत पर चढ़े किशोर

मेरठ के राजकीय बाल सुधार गृह की स्थिति लगातार खराब होती ही जा रही है। यहां पर मौजूद किशोरों का तांडव आज भी जारी है। आज किशोर गैस सिलेंडर लेकर छत पर चढ़े हुए हैं। यह सब कल पिटाई करने वाले पुलिस अफसरों, कर्मियों और आरएएफ पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर विस्फोट करने की धमकी दे रहे हैं।

By Edited By: Publish:Sat, 23 Aug 2014 04:37 PM (IST) Updated:Sat, 23 Aug 2014 04:39 PM (IST)
मेरठ के बाल सुधार गृह में बवाल जारी, सिलेंडर लेकर छत पर चढ़े किशोर

लखनऊ। मेरठ के राजकीय बाल सुधार गृह की स्थिति लगातार खराब होती ही जा रही है। यहां पर मौजूद किशोरों का तांडव आज भी जारी है। आज किशोर गैस सिलेंडर लेकर छत पर चढ़े हुए हैं। यह सब कल पिटाई करने वाले पुलिस अफसरों, कर्मियों और आरएएफ पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर विस्फोट करने की धमकी दे रहे हैं।

इन पर नियंत्रण करने के लिए जिले का पुलिस प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। स्थिति को संभालने की कोशिश हो रही है। बाल सुधार गृह, सूरजकुंड के प्रथम तल पर बनी कोर्ट में कल दोपहर पेशी के दौरान कुछ किशोरों ने बिजली कटौती के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया था। इस दौरान किशोर उग्र हो गए थे और बाल सुधार गृह में तोडफ़ोड़ करने के साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस पर हमला बोल दिया था। कई पुलिसकर्मियों की पिटाई के बाद पुलिस को बाहर आना पड़ा था। इसके बाद मौके पर पहुंची आरएएफ ने हल्का बल प्रयोग के बाद हालात पर काबू किया था। कल की घटना को लेकर किशोर आज दोपहर से फिर उग्र हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। फोर्स के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। यह सब लोग किशोरों को मनाने की कोशिश में लगे हैं।

पढ़ें : मेरठ में किशोरों ने पुलिस को बंधक बनाकर पीटा

देखिए तस्वीरों में : मेरठ की 'मर्दानी' ने किस तरह किया 'गुंडों' का सामना

chat bot
आपका साथी