पद्म पुरस्कार : जोशी, पवार, विराट और कैलाश खेर समेत 89 हस्तियों को सम्मान

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जोशी और पवार को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

By Manish NegiEdited By: Publish:Thu, 30 Mar 2017 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 31 Mar 2017 12:23 AM (IST)
पद्म पुरस्कार : जोशी, पवार, विराट और कैलाश खेर समेत 89 हस्तियों को सम्मान
पद्म पुरस्कार : जोशी, पवार, विराट और कैलाश खेर समेत 89 हस्तियों को सम्मान

नई दिल्ली, प्रेट्र। दिग्गज राजनेता मुरली मनोहर जोशी और शरद पवार, क्रिकेटर विराट कोहली, गायिका अनुराधा पौडवाल और संत सीचेवाल समेत 39 हस्तियों को गुरुवार को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जोशी और पवार को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया। इसके अलावा इसरो के पूर्व अध्यक्ष प्रो. यूआर राव और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पीए संगमा (मरणोपरांत) को भी पद्म विभूषण से नवाजा गया। योग गुरु स्वामी निरंजनानंद सरस्वती, थाईलैंड की राजकुमारी महा चकरी सिरिनधोर्न और देश में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के जनक टीई उडवाडिया को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। कोहली और संत सीचेवाल को पद्मश्री से नवाजा गया।

इस साल 89 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। इनमें से सात का पद्म विभूषण, सात का पद्म भूषण और शेष का पद्मश्री के लिए चयन किया गया। पद्म पुरस्कार के लिए चयनित शेष हस्तियों को 13 अप्रैल को सम्मानित किया जाएगा।

महेंद्र सिंह धौनी को भारत सरकार ने दिया बड़ा झटका, नहीं मिलेगा ये बड़ा सम्मान

chat bot
आपका साथी